पति श्रीराम नेने के साथ वाराणसी पहुंचीं माधुरी दीक्षित; बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद गंगा आरती में लिया भाग
Madhuri Dixit Video: बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित हाल ही में वाराणसी गईं। इस धार्मिक यात्रा में उनके पति श्रीराम नेने भी साथ रहे। अभिनेत्री ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद गंगा आरती में हिस्सा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने आज रामनवमी पर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। अपने पति श्रीराम नेने के साथ वे बाबा के दरबार पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने क्रूज पर सवार होकर मां गंगा के दर्शन किए और फिर गंगा आरती का खूबसूरत दृश्य देखा। गंगा मां के दर्शन कर माधुरी मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने अपनी यात्रा की झलकियां फैंस के साथ साझा की हैं।
लिखा- 'मां गंगा की जगमगाहट के आगे सब फीका'
माधुरी दीक्षित ने बीते गुरुवार वाराणसी पहुंची थीं। आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने पति श्रीराम नेने के साथ धार्मिक नगरी में हैं। काशी में उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। ब्लू कलर की साड़ी में माधुरी दीक्षित खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'जब मां गंगा जगमगाती हैं, तो बाकी सब फीका पड़ जाता है। हर हर महादेव'।
माधुरी दीक्षित ने आज शुक्रवार की सुबह पति श्रीराम नेने के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कॉरिडोर में भ्रमण कर आलौकिक छटा को निहारा। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु अभिनेत्री को अपने बीच देखा तो अचंभित रह गए। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने शाश्वमेध घाट पहुंची। हालांकि उन्होंने क्रूज से ही गंगा आरती देखी। भीड़ अधिक होने के चलते वे घाट पर नहीं पहुंच पाईं।
एक झलक को उमड़े फैंस
वाराणसी में माधुरी दीक्षित को देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब दिखे। साझा किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस का वाराणसी पहुंचने के बाद फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया। माधुरी के पोस्ट पर यूजर्स, 'हर हर गंगे' और 'हर हर महादेव' के जयकारे लिख रहे हैं।