97 करोड़ व्यूज, म्यूजिक चार्ट में सबसे आगे महाशिवरात्रि का यह हिट गाना; शिव भक्त था फिल्म का अभिनेता
Maha Shivratri Famous Song Namo Namo: आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। इस मौके पर आम से लेकर खास लोग तक भगवान शिव भक्ति में लीन हैं। इस दिन एक गाना सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है। यह गाना पिछले आठ साल से भक्तों को प्रिय है। गाने पर मिलियन में व्यूज हैं। जानिए, कौन सा है वो गाना?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर मंदिर जाएं या सोशल मीडिया खोल लें, हर जगह एक गाना सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है। यह गाना महाशिवरात्रि पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह गाना जिस बॉलीवुड फिल्म में था, उसका नाता भी भगवान शिव से जाकर जुड़ता है। साथ ही फिल्म का एक्टर भी भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। लेकिन उस एक्टर की मौत फिल्म रिलीज के दो साल बाद हो गई, मौत को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ। जानिए, किस फिल्म में था वह महाशिवरात्रि से जुड़ा वह चर्चित गाना।
गाने को 97 करोड़ व्यूज मिले
इस चर्चित गाने को यूट्यूब पर 975 मिलियन यानी 97 करोड़ के आसपास व्यूज अब तक मिल चुके हैं। यह गाना कई साल से म्यूजिक चॉर्ट में टॉप पर बना हुआ है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे। गाने को अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया और गाना था। इस गाने में फिल्म का अभिनेता केदानाथ के मंदिर तक भक्तों को लेकर जाने का काम करता है। जब वह ऐसा करता है तो यह मधुर गाना गाता है और शिव भक्ति में मगन नजर आता है।
9 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
जिस गाने की बात की जा रही है वह ‘केदारनाथ’ फिल्म का ‘नमो नमो शंकरा…’ है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान लीड रोल में थे। इसी फिल्म से सारा अली खान ने डेब्यू किया था। सुशांत और सारा अली खान ने इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ में जाकर की थी। सुशांत की बात करें तो साल 2020 में उनका निधन हुआ। वह बहुत बड़े शिव भक्त थे। अक्सर ही सोशल मीडिया पर शिव भक्ति में लीन नजर आते थे। सुशांत के कारण ही सारा अली खान भी शिव भक्त बनीं, वह अक्सर ही केदानाथ मंदिर जाती हैं।
सारा अली खान भी बनीं शिव भक्त
फिल्म ‘केदारनाथ’ में अभिनय करने के दौरान सारा अली खान को केदारनाथ में शूटिंग करने का मौका मिला। वह इस दौरान भगवान शिव की भक्त बनीं। हर साल केदारनाथ की यात्रा करती हैं। इस बात के लिए वह सुशांत सिंह राजपूत का आज भी शुक्रिया करती हैं। फिल्म ‘केदारनाथ’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी 85 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि इसका बजट 50 करोड़ रुपये थे।