फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora Faces Fresh Bailable Warrant in Saif Ali Khan Hotel Brawl Case

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर जारी हुआ जमानती वारंट, सैफ अली खान से जुड़ा है मामला

Tue, 08 Apr 2025 10:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 08 Apr 2025 10:05 AM IST
सार

Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: मलाइका अरोड़ा के खिलाफ मुंबई की एक अदालत ने दोबारा जमानती वारंट जारी किया है। मामला सैफ अली खान से जु़ड़ा हुआ है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Malaika Arora Faces Fresh Bailable Warrant in Saif Ali Khan Hotel Brawl Case
मलाइका अरोड़ा, सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुंबई की एक कोर्ट ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ दोबारा जमानती वारंट जारी किया है। ये मामला 2012 का है, जब सैफ अली खान पर एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ मारपीट का आरोप लगा था। मलाइका उस वक्त सैफ के साथ मौजूद थीं, लेकिन वो गवाह के तौर पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। 

विज्ञापन

Ed Sheeran: एड शीरन इस भारतीय सिंगर के साथ करेंगे अपना नया एल्बम, पहले भी कॉन्सर्ट में कर चुके हैं परफॉर्म

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
ये घटना 22 फरवरी 2012 की है। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। उसी दौरान एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने सैफ और उनके ग्रुप की तेज आवाज और हंगामे पर आपत्ति जताई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई। इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा।
Maddock Films Party: मैडॉक फिल्म्स की पार्टी में जुटे सितारे, सादगी भरे अंदाज से महफिल लूट ले गईं श्रद्धा कपूर
 

सैफ ने लगाया था ये आरोप

हालांकि, सैफ का कहना है कि शर्मा ने उनके साथ मौजूद महिलाओं के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की थी, जिसके बाद झगड़ा हुआ। इस मामले में सैफ और उनके दो दोस्तों- शकील लदाक और बिलाल अमरोही पर भारतीय दंड संहिता की धारा 325 (मारपीट) के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। तीनों को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन

इस दिन होगी अगली सुनवाई

मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के एस झंवर इस केस में गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। मलाइका उस ग्रुप का हिस्सा थीं, जो घटना के वक्त होटल में मौजूद था। कोर्ट ने उन्हें गवाह के तौर पर पेश होने के लिए कहा था। पहली बार 15 फरवरी को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था, लेकिन वो नहीं आईं। इसके बाद सोमवार को कोर्ट ने फिर से वारंट जारी किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed