फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   malaika arora father death Varun Dhawan got angry seeing paps action taught a lesson of humanity by posting

Varun Dhawan: मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर पैप्स की हरकत देख भड़के वरुण धवन, पोस्ट कर पढ़ाया इंसानियत का पाठ

Wed, 11 Sep 2024 05:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Sep 2024 05:51 PM IST
सार

मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद अरोड़ा आवास के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा है। साथ ही पैप्स भी वहां पहुंचने वाले सितारों को कैप्चर करते नजर आए हैं। इसी को देखकर वरुण धवन नाराज हैं और पोस्ट कर इसकी आलोचना करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
malaika arora father death Varun Dhawan got angry seeing paps action taught a lesson of humanity by posting
वरुण धवन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के अचानक निधन से पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री सदमे में है। जब से अनिल अरोड़ा के निधन की खबर सार्वजनिक हुई है, तब से बांद्रा स्थित अरोड़ा आवास के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अराजक भीड़ के बीच पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं, जो मामले की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा आम जनता भी अरोड़ा आवास के बाहर इकट्ठा होती नजर आई। वहीं, पैपराजी भी वहां मौजूद लोगों को कैप्चर करने से नहीं चूक रहे हैं। इस भीड़ से परिवार की निजता का हनन हो रहा है, जिसे देखकर अभिनेता वरुण धवन खुद को रोक नहीं पाए और पोस्ट कर इसकी आलोचना की है। 

विज्ञापन

अनावश्यक भीड़ देख भड़के वरुण धवन 

इस दुखद समय में अरोड़ा आवास के बाहर पैपराजी का जमावड़ा देख वरुण धवन खासा नाराज हैं। उन्होंने इसकी आलोचना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट साझा कर लिखा, 'जो लोग शोक मना रहे हैं उनके चेहरे पर कैमरे लगाना सबसे असंवेदनशील बात है, कृपया सोचें कि आप लोग क्या कर रहे हैं या जब आप ऐसा करते हैं तो किसी पर क्या बीत रही होगी। मैं समझता हूं कि यह काम है लेकिन कभी-कभी कोई अन्य इंसान इस मानवता के साथ ओके नहीं हो सकता है।'

विज्ञापन


Malaika Father Death News Live: पिता के निधन की सूचना पाते ही पहुंची मलाइका-अमृता, रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के बारे में दी जानकारी 

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में बोलते हुए, राज तिलक रोशन (डीसीपी अपराध शाखा) ने मीडिया कर्मियों को बताया, 'अनिल (62) नामक व्यक्ति का शव मिला। वह छठी मंजिल पर रहते थे। हम आगे की जांच कर रहे हैं और हमारी टीम यहां है। हम सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच कर रहे हैं। हमारी टीमें यहां हैं, फोरेंसिक टीमें भी यहां हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा है। हम हर चीज की विस्तार से जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है, हम आगे की जांच कर रहे हैं।'


Border 2: जेपी दत्ता की 'बॉर्डर 2' के एलान के बाद लगा फिल्म पर ग्रहण? प्रोड्यूसर भरत शाह ने जारी किया नोटिस

अरोड़ा आवास में लगा सितारों का जमावड़ा

जो लोग तुरंत अरोड़ा आवास पहुंचे उनमें अर्जुन कपूर, सलीम खान, सोहेल खान, सलमान खान, अरबाज खान और अन्य शामिल थे। टाइम्स नाउ की एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया है कि, दिवंगत अनिल अरोड़ा फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू थे और उन्होंने इंडियन मर्चेंट नेवी में काम किया था। दूसरी ओर, मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली ईसाई हैं और जब मलाइका अरोड़ा ग्यारह साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed