सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manav Gohil on Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge journey

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के सफर को लेकर मानव गोहिल की राय, बोले- 'काम के प्रति उनकी ईमानदारी...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 06 Apr 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh Dhurandhar 2:  'धुरंधर: द रिवेंज' ने बड़ी ही आसानी से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में सुशांत बंसल का किरदार निभाने वाले अभिनेता मानव गोहिल ने रणवीर सिंह के अभिनय को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Manav Gohil on Ranveer Singh Dhurandhar The Revenge journey
मानव गोहिल और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' में खुफिया ब्यूरो के बड़े अधिकारी सुशांत बंसल का रोल निभाने वाले अभिनेता मानव गोहिल ने रणवीर सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म रणवीर के पूरे समर्पण, शारीरिक मेहनत और शांत दृढ़ता का बेहतरीन उदाहरण है।

Trending Videos

रणवीर के किरदार को लेकर मानव की राय
मनीकंट्रोल की एक खबर के अनुसार, मानव गोहिल ने कहा 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह हर सीन में पूरी तरह से लगे रहते थे। खासकर अपने दो अलग-अलग किरदारों-जसकीरत सिंह और जासूस हमजा अली मजारी के बीच बदलाव बहुत मुश्किल था, लेकिन रणवीर ने इसे बहुत अच्छे से निभाया।

मानव ने कहा, 'रणवीर की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे कभी पीछे नहीं हटते। वे पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। जसकीरत से हमजा बनने का उनका बदलाव देखकर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। पहली बार मैंने रणवीर को इतना शांत और संयमित देखा। फिल्म के हर सीन में उन्होंने अलग-अलग रूप दिखाया और सब कुछ बहुत आसानी से किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर की फिटनेस को लेकर मानव की राय
मानव गोहिल का मानना है कि रणवीर सिंह अगला बड़ा सितारा बनने के सबसे ज्यादा हकदार हैं। उन्होंने कहा, 'उनके काम के प्रति समर्पण को देखते हुए यह कोई संयोग नहीं है। वे इसके पूरी तरह हकदार हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया, लेकिन रणवीर का योगदान सबसे खास है।'

उन्होंने रणवीर के शारीरिक बदलाव की भी तारीफ की। मानव ने बताया कि फिल्म की शुरुआत में रणवीर को मोटा और मस्कुलर दिखाया गया था, इसलिए उस हिस्से की शूटिंग पहले हुई। बाद में जब वह जसकीरत के रोल में आए तो उनके मसल्स तो थे, लेकिन पूरा शरीर काफी पतला और शार्प हो गया था। मानव को लगता है कि रणवीर ने शायद 10 से 20 किलो वजन कम किया होगा।

'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर: द रिवेंज' आदित्य धर द्वारा निर्देशित एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जो जसकीरत सिंह नाम के किरदार से जासूस हमजा अली मजारी बन जाते हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी।इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।


यह भी पढ़ें: 83 की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं अमिताभ बच्चन, जानिए किन फिल्मों से सिनेमाघरों में मचाने वाले हैं धूम..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed