सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manav Gohil Says Ranveer Singh Looks Completely Different Person After Dhurandhar Success

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह में आया बड़ा बदलाव, मानव गोहिल बोले- ‘अब वह बिलकुल अलग इंसान लगते हैं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 09 Apr 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ फिल्म से रणवीर सिंह को काफी सफलता मिली है। अब फिल्म के एक्टर मानव गोहिल ने खुलासा किया कि इस सफलता के बाद रणवीर सिंह में किस तरह के बदलाव आए हैं।
 

Manav Gohil Says Ranveer Singh Looks Completely Different Person After Dhurandhar Success
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिला। वहीं मूवी के एक्टर्स की भी खूब सराहना हुई। इस बीच रणवीर सिंह की एक्टिंग को लेकर भी लोगों ने खूब तारीफें की। इस बीच फिल्म के एक्टर मानव गोहिल ने खुलासा किया कि इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह में कैसे बदलाव देखने को मिले हैं। 

Trending Videos

वह एक अलग इंसान लगते हैं
हाल ही में हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में मानव ने रणवीर के बारे में बात की और बताया कि धुरंधर की सफलता के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि रणवीर इस समय अपनी जिंदगी के बहुत अहम दौर में हैं। वो एक बदलाव के फेज में हैं। वह अब पिता बन चुके हैं और एक ऐतिहासिक फिल्म का चेहरा भी हैं। वह पहले से ही सुपरस्टार और बेहतरीन एक्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आज जो कुछ भी उनके पास है, वो उसके हकदार हैं। मुझे यकीन है कि उनके फैसलों के पीछे कोई बड़ा प्लान है। अगर आप ध्यान दें तो उनके कपड़े, मीडिया में उनकी मौजूदगी, सब कुछ बदल गया है। उनका अंदाज भी अब पहले जैसा नहीं रहा। अब वह ज्यादा सलीकेदार और फिटेड कपड़ों में नजर आते हैं। वह एक अलग इंसान लगते हैं।’

कांतारा विवाद पर क्या बोले मानव
इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने अवॉर्ड नाइट में हुए ‘कांतारा’ विवाद का भी जिक्र किया। इस पर मानव ने कहा, ‘रणवीर सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सुपरस्टार हैं। मुझे यकीन है कि अब वह अपनी स्टारडम को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ संभालते हैं। उनके फैसलों के पीछे लोग उन्हें गाइड करते हैं, और दीपिका पादुकोण खुद बहुत समझदार महिला हैं।’

‘धुरंधर 2’ के बारे में
बता दें कि धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा, तो वहीं मानव गोहिल ने सुशांत बंसल का किरदार निभाया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है।

मूवी ने भारत में नेट कुल 1,041.42 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका 1,653.67 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। फिल्म में रणवीर और मानव के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed