Vaani Kapoor: वाणी कपूर ने अपने जन्मदिन को लेकर किया प्यारा पोस्ट, सेलेब्स ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
Pre Birthday Post: वाणी कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार के साथ कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वाणी अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेशन मनाती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर कीं। किसी तस्वीर में वाणी परी जैसे मेकअप में नजर आईं, तो कहीं पर वह कैंडल बुझाती दिखाई दीं। इन शानदार तस्वीरों और वीडियोज के साथ वाणी ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन जल्दी आ गया... सबसे अच्छे लोगों के साथ'। वैसे वाणी कपूर अपना जन्मदिन 23 अगस्त को मनाएंगी।
वाणी की इस शानदार पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने अपनी राय पेश की है। एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने लिखा, 'बहुत ज्यादा प्यारा', साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने लिखा, 'हाहा बहुत प्यारा वाणी', एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भगवान भला करे', एक और फैन ने लिखा, 'खूबसूरत लुक', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन पर इतना सुंदर उत्सव।'
वाणी कपूर ने 2013 में यशराज फिल्म्स की 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। वाणी ने 'बेफिक्रे', 'वॉर', 'शमशेरा' और 'रेड 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। इससे पहले, उन्होंने मॉडलिंग और होटल इंडस्ट्री में भी काम किया था। हाल ही में वाणी 'मंडला मर्डर्स' सीरीज में नजर आईं। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। जिसका प्रीमियर 25 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर हुआ। गोपी पुथ्रन और मनन रावत द्वारा रचित यह सीरीज उपन्यास 'द बुचर ऑफ बनारस' पर आधारित है। यह कहानी है उत्तर प्रदेश के काल्पनिक शहर चरणदासपुर में स्थापित एक रहस्य की। इस सीरीज में वाणी कपूर के अलावा वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, रघुबीर यादव और श्रिया पिलगांवकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
यह भी पढ़ें: Surveen Chawla: 'अचानक दो ड्रैकुला दांत निकल आए', सुरवीन चावला को बाली में हुआ 'भूतिया' अनुभव..