फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soma Laishram: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल होने पर मणिपुरी एक्ट्रेस पर भड़का मणिपुर, लगाया 3 साल का बैन

Wed, 20 Sep 2023 01:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 20 Sep 2023 01:35 PM IST
विज्ञापन
Manipuri film star soma laishram banned from films and social event for 3 years read details inside
सोमा लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

मणिपुरी एक्ट्रेस सोमा लैशराम को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल होने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इंफाल बेस्ड एक ऑर्गेनाइजेशन ने पॉपुलर मणिपुरी फिल्म स्टार सोमा लैशराम को तीन साल के लिए फिल्मों में काम करने और सोशल इवेंट में भाग लेने पर बैन लगा दिया है। कहा जा रहा है कि इस संगठन ने कईं मशहूर हस्तियों से अपील की थी कि जब तक मणिपुर हिंसा की आग से धधक रहा है तब तक वे मनोरंजन कार्यक्रमों में भाग न लें। लेकिन सोमा लैशराम ने इनकी बात नहीं मानी जिसके चलते उन पर बैन लगाया गया है।

Manipuri film star soma laishram banned from films and social event for 3 years read details inside
सोमा लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया
जानिए सोमा लैशराम पर क्यों लगया गया बैन?
कांगलेइपाक कनबा लूप (केकेएल) ग्रुप ने कहा कि फिल्म स्टार सोमा लैशराम ने 16 सितंबर को नई दिल्ली में एक ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया था, जो कि मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष के मद्देनजर एक्टर्स को ऐसे आयोजनों से बचने के सामान्य आह्वान के खिलाफ था। बता दें कि मणिपुर में हो रहे जातीय संघर्ष में कई लोगों की जान चली गई थी।
Manipuri film star soma laishram banned from films and social event for 3 years read details inside
सोमा लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

केकेएल ग्रुप प्रमुख एक्ट्रेस को किया था अप्रोच 
राज्य के प्रमुख सिविल सोसाइटी ग्रुप कांगलेईपक कनबा लुप (केकेएल) ने कहा कि हमने फिल्म एक्टर्स गिल्ड मणिपुर को अप्रोच किया था ताकि वे एक्ट्रेस से अनुरोध कर सकें कि वो ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ना लें। ऑर्गेनाइजेशन ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि मशहूर हस्तियों से की गई अपील के साथ-साथ उन्हें दी गई पर्सनल एडवाइस के बावजूद सोमा लैशराम ने इस इवेंट में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manipuri film star soma laishram banned from films and social event for 3 years read details inside
सोमा लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया

बैन लगाए जाने पर लैशराम ने क्या कहा?
सोमा लैशराम ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में के हालात पर बोलने के लिए अपने मंच का इस्तेमाल किया और हिंसा प्रभावित राज्य में शांति और सामान्य हालात बहाली की अपील की। वहीं, मीडिया को दिए एक विडियो स्टेटमेंट में एक्ट्रेस ने कहा, 'एक एक्टर और सोशल इन्फ्लुएंसर के तौर पर यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं मणिपुर संकट पर बात करूं और मैंने इस मंच को चुना। जिस इवेंट में मैंने हिस्सा लिया वह एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है। यह मस्ती या पार्टी के लिए आयोजित किया गया ब्यूटी या फैशन शो नहीं था। यह एक कल्चरल इवेंट था जहां पूर्वोत्तर के हर राज्य से एक लोकप्रिय हस्ती प्रतिनिधित्व के लिए पहुंची थी। मणिपुर से मैं थी, उन्होंने मुझे बुलाया था। मैं इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती थी'।

विज्ञापन
Manipuri film star soma laishram banned from films and social event for 3 years read details inside
सोमा लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, सोमा लैशराम लगभग 150 मणिपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं और कई पुरस्कार भी जीत चुकी है। शनिवार को सोमा नई दिल्ली में आयोजित हुए नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल में शो स्टॉपर के तौर पर शामिल हुई थीं।

यह भी पढ़ें: रमेश सिप्पी मेरे पास गब्बर का रोल लेकर आए थे, अमिताभ को रोज सुबह गीता पढ़ते देखा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed