फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee and Vipul Shah unite for political thriller film titled Governor with Sunshine Pictures reports

Manoj Bajpayee: नई फिल्म के लिए साथ आए मनोज बाजपेयी और विपुल शाह, पॉलिटिकल थ्रिलर 'गवर्नर' के लिए मिलाया हाथ

Sat, 03 May 2025 01:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 May 2025 01:45 PM IST
सार

Manoj Bajpayee New Film: मनोज बाजपेयी की नई पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म 'गवर्नर' में वह गवर्नर की भूमिका निभाएंगे, जिसे विपुल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं और चिन्मय मांडलेकर डायरेक्ट करेंगे। वहीं, फिल्म की शूटिंग के बारे में भी जानकारी सामने आई है। 
 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee and Vipul Shah unite for political thriller film titled Governor with Sunshine Pictures reports
विपुल शाह-मनोज बाजपेयी - फोटो : एक्स

विस्तार

नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर दर्शकों को अपनी दमदार एक्टिंग से चौंकाने को तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'गवर्नर' की घोषणा हो चुकी है, जिसमें वह एक गवर्नर की मुख्य भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म विपुल शाह के प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म के डायरेक्टर चिन्मय मांडलेकर हैं और इसकी शूटिंग जुलाई-अगस्त 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

'गवर्नर' की कहानी और तैयारी
'गवर्नर' एक रोमांचक पॉलिटिकल थ्रिलर है, जो मनोज बाजपेयी के करियर में एक और शानदार प्रदर्शन जोड़ने जा रही है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, सनशाइन पिक्चर्स में इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो साल से काम चल रहा था। पहले इस फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की (सिर्फ एक बंदा काफी है) डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन अपनी दूसरी कमिटमेंट के कारण उन्हें प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने चिन्मय मांडलेकर को डायरेक्टर के तौर पर सुझाया। मनोज और चिन्मय हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया की अपकमिंग कॉप ड्रामा सीरीज 'इंस्पेक्टर जेंडे' में साथ काम कर चुके हैं।
फिल्म की प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुकी है और बाकी मुख्य किरदारों के लिए कास्टिंग प्रक्रिया जोरों पर है। विपुल शाह  इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
Met Gala: कब हुई मेट गाला की शुरूआत, क्या है इस बार की थीम और कौन हस्तियां होंगी शामिल? यहां जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी के आने वाले प्रोजेक्ट
मनोज बाजपेयी को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'स्पेशल 26', 'जोरम', और 'गुलमोहर' जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स का प्यार दिलाया है। हाल ही में वह नीरज पांडे की नेटफ्लिक्स फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इसके बाद वह 'गवर्नर' की शूटिंग शुरू करेंगे। मनोज के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें शेखर कपूर की 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' और राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस स्टेशन में भूत' शामिल हैं। इसके अलावा, अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन भी दिवाली 2025 के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed