{"_id":"62c035b57eca9f217e429ab8","slug":"marathi-actress-ketki-chitale-allegations-against-bad-behavior-of-police-during-her-custody-after-coming-out-of-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ketki Chitale: ‘जेल में मुझे पीटा गया’, पुलिस कस्टडी में छेड़छाड़ का शिकार हुईं केतकी चेतली, अब छलका दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ketki Chitale: ‘जेल में मुझे पीटा गया’, पुलिस कस्टडी में छेड़छाड़ का शिकार हुईं केतकी चेतली, अब छलका दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 02 Jul 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केतकी चितले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मराठी अभिनेत्री केतकी चितले एनसीबी अध्यक्ष शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद से ही विवादों में हैं। अभिनेत्री ने अपने एक पोस्ट में 'पवार' सरनेम पर कविता शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस पोस्ट के बाद केतकी को आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हुआ, जिसके बाद ही पुलिस ने अभिनेत्री को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब वह पुलिस की हिरासत से बाहर आ गई हैं और उन्होंने बाहर आते ही एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें केतकी ने पुलिस कस्टडी के दौरान उनके साथ हुए बर्ताव का खुलासा किया है।
2 of 4
शरद पवार और मराठी अभिनेत्री केतकी चितले
- फोटो : Instagram
केतकी चितले ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'मैं उन दिनों को याद करती हूं तो सोचती हूं कि हमारी न्याय प्रणाली भी कितनी अजीब है। मुझे मेरे घर से ही उठाया गया और किसी और की कविता को कॉपी पेस्ट करने के लिए जेल में डाल दिया गया। वे मेरे शब्द नहीं थे।' अभिनेत्री ने भारत की न्याय प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, 'क्या बिना किसी जानकारी के, बिना किसी नोटिस के और बिना किसी गिफ्तार वारंट के किसी को उठाना अवैध नहीं है। मैंने किसी को अपने पोस्ट से निशाने पर नहीं लिया था। लोगों ने मेरे पोस्ट को गलत तरीके से लिया।'
3 of 4
शरद पवार, केतकी चिताले
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे पुलिस के व्यवहार के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि पुलिस कस्टडी में रहते हुए मेरे साथ छेड़छाड़ हुई। मुझ पर स्याही फेंकी गई और मुझे मारा-पीटा भी गया। यह सब पुलिस के होते हुए मेरे साथ हुआ है। इतना ही नहीं, मुझ पर अंडे भी फेंके गए। लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। मैंने उस समय साड़ी पहनी हुई थी। मेरा पल्लू गिर गया था और उस वक्त मेरा पैर साड़ी में उलझ गया, जिस वजह से मैं गाड़ी पर जाकर गिर गई। उस समय मेरे ब्रेस्ट पर मारा गया। मैं मानती हूं कि लोग गुस्से में हैं। लेकिन एक महिला होने के नाते वे दूसरी महिला के साथ छेड़छाड़ कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केतकी चितले
- फोटो : सोशल मीडिया
केतकी पुलिस कस्टडी में 41 दिनों तक रही हैं। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे अपनी जिंदगी के वो 41 दिन कभी नहीं मिलेंगे। मैंने अपने सब प्रोजेक्ट्स खो दिए हैं। मुझे अब इस बात का भी नहीं पता कि मुझे कोई काम देगा या नहीं। क्योंकि अब मुझे पर अपराधी का ठप्पा लग चुका है। मैं अब भी बेल पर हूं और कभी भी गिरफ्तार हो सकती हूं।' बता दें कि केतकी चितले के खिलाफ 21 केस दर्ज हैं और उन्हें 15 मई को गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब वह जेल से बाहर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।