फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mardaani 3 actress Rani Mukerji Recalls Winning National Award With Shah Rukh Khan told about true friendship

रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान को बताया अपना आदर्श, 'मर्दानी 3' एक्ट्रेस के लिए क्या हैं सच्ची दोस्ती के मायने?

Mon, 19 Jan 2026 08:44 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 19 Jan 2026 08:44 AM IST
सार

Mardaani 3: Rani Mukerji on SRK's True Friendship: फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज के लिए तैयार रानी मुखर्जी ने अपने दोस्त शाहरुख खान के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बारे में बात की और इस पल को रानी ने 'बेहद खास' बताया। रानी ने यह भी बताया कि शाहरुख ने हमेशा एक सच्चे दोस्त के रूप में उनका मार्गदर्शन किया है।

विज्ञापन
Mardaani 3 actress Rani Mukerji Recalls Winning National Award With Shah Rukh Khan told about true friendship
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों ने साथ में 'कुछ कुछ होता है,' 'चलते चलते,' और 'पहेली' जैसी कई शानदार फिल्मों में साथ काम किया है। पिछले साल 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दोनों को अपना पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। शाहरुख को 'जवान' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर और रानी को 'मिसेज चटर्जी vs नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। हाल ही में रानी ने शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती के अलावा कई बातों का खुलासा किया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बारे में रानी की राय
हाल ही में जूम के एक इंटरव्यू में रानी ने बताया कि शाहरुख और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का पल बहुत खास और पर्सनल था। यह उनके साल पुराने रिश्ते और साथ के सफर का प्रतीक है। रानी ने कहा, 'जैसे बचपन से दोस्त स्कूल-कॉलेज साथ जाते हैं और जीवन में एक-दूसरे की मदद करते हैं, वैसे ही यह पुरस्कार जीतना और भी खास हो जाता है, क्योंकि हम साथ शुरू हुए थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख को अपना आदर्श मानती हैं रानी
रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान को अपना आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने उनसे एक प्रोफेशनल, इंसान और एक्टर के रूप में बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, 'शाहरुख 35 साल से और मैं 30 साल से इंडस्ट्री में हूं। अवॉर्ड मिले या न मिले, हमने हमेशा अपनी फिल्मों में पूरा जोर लगाया। उस दिन यह जीत और भी स्पेशल लगी।'

विज्ञापन

रानी ने बताए सच्ची दोस्ती के मायने
रानी ने 'कुछ कुछ होता है' के समय से करण जौहर, सलमान खान, काजोल और शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सच्ची दोस्ती तब बनती है जब आप 'कोई नहीं' होते हैं। ऐसे दोस्त आपको वैसे ही प्यार करते हैं जैसे आप हैं, न कि आगे क्या बनेंगे। रानी ने कहा, 'दोस्ती में कोई लेन-देन नहीं होता। जितना प्यार दोगे, उतना ही मिलेगा। यह विश्वास, ईमानदारी और भावनात्मक साथ पर टिकी होती है। मेरी दोस्ती इसलिए इतने साल तक चलीं क्योंकि हमने कभी बदले में कुछ नहीं मांगा, सिर्फ प्यार, दया और भरोसा दिया।'

कब रिलीज होगी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3'?
रानी मुखर्जी जल्द ही 'मर्दानी 3' में नजर आएंगी। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक्शन-थ्रिलर सीरीज की तीसरी फिल्म है, जिसमें रानी फिर से बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के आगे नहीं चल रहा 'द राजा साब' का जादू, जानें 'हैप्पी पटेल' और 'राहु-केतु' का भी कलेक्शन...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed