{"_id":"671864f0cfa11a16a90583b0","slug":"marvel-studios-blade-removed-from-the-2025-schedule-you-will-have-to-wait-to-watch-the-film-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Blade: मार्वल स्टूडियो की 'ब्लेड' साल 2025 में नहीं होगी रिलीज, फिल्म देखने के लिए करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Blade: मार्वल स्टूडियो की 'ब्लेड' साल 2025 में नहीं होगी रिलीज, फिल्म देखने के लिए करना पड़ेगा इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार
मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'ब्लेड' की रिलीज को मेकर्स ने कुछ समय के लिए टाल दिया है। इस फिल्म को 7 नवंबर 2025 के रिलीज के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिसे अब शेड्यूल से हटा दिया गया है।
मार्वल स्टूडियो की 'ब्लेड'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'ब्लेड' 7 नवंबर 2025 को रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म को शेड्यूल से हटा दिया गया है। वहीं, इसकी जगह डिजनी ने फिल्म ‘प्रिडेटर: बैडलैंड्स’ की तारीख तय कर दी है। फिल्म की रिलीज को शेड्यूल से हटाए जाने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।
Trending Videos
'ब्लेड' अगले साल नहीं होगी रिलीज
मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'ब्लेड' को पहली बार साल 2019 में बनाए जाने की घोषणा की गई। फिल्म की मेकिंग और रिलीज में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देरी हुई। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में भी भारी उथल-पुथल का सामना करना पड़ा। अब मार्वल स्टूडियो ने फिल्म की रिलीज डेट शेड्यूल को हटा दिया है। फिल्म 7 नवंबर 2025 को रिलीज नहीं होगी।

बेहतरीन स्क्रिप्ट की है तलाश
खबरों की मानें तो फिल्म को बनाने के लिए जो निर्देश शामिल थे, इनमें से बासम तारिक ने साल 2022 में फिल्म से किनारा किया। इसके बाद यान डेमंगे ने भी फिल्म से किनारा किया। A24 मूवी मैक्सिम के वर्ल्ड प्रीमियर पर नताली साइटक ने कहा, वास्तव में हमें फिल्म की चिंता है। हम चाहते हैं कि एक अच्छी फिल्म बने। मार्वल के अध्यक्ष केविन फीगे ने कहा कि अब तक की सबसे बेहतरीन ब्लेड मूवी बनाना महत्वपूर्ण है। स्टूडियो तब तक मूवी नहीं बनाएगा जब तक कि उन्हें एक बेहतरीन स्क्रिप्ट न मिल जाए।

मार्वल वर्ल्ड की फिल्मों को मिला प्रशंसकों का प्यार
'ब्लेड' फिल्म आर-रेटेड सुपरहीरो की फिल्म है। इस फिल्म को पहली बार साल 1998 में लॉन्च किया गया। इन फिल्मों को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म के पिछले दो पार्ट की बात करें तो साल 2002 की 'ब्लेड II' और 2004 की 'ब्लेड: ट्रिनिटी' को प्रशंसकों का प्यार मिला है। इन फिल्म ने 418.1 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। बता दें कि मार्वल स्टूडियो की ओर से 18 फरवरी, 2028, 5 मई 2028 और 10 नवंबर 2028 को बिना शीर्षक के फिल्म रिलीज की बात की गई है।

कमेंट
कमेंट X