{"_id":"5bf64fe3bdec22698e6ec6a6","slug":"me-too-vinta-nanda-to-alok-nath-on-rape-case-i-will-forgive-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo: आलोक नाथ पर रेप केस दर्ज करवाने वालीं विनता नंदा बोलीं- 'पछतावा हो तो माफ कर दूंगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: आलोक नाथ पर रेप केस दर्ज करवाने वालीं विनता नंदा बोलीं- 'पछतावा हो तो माफ कर दूंगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alok nath
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
#MeToo अभियान के बाद एक्टर आलोक नाथ पर मुंबई पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आरोप लगाया था। अब इस मामले में विनता नंदा का बयान आया है और कहा कि वो आलोक नाथ को माफ कर सकती हैं।
Trending Videos
2 of 5
vinta nanda
- फोटो : file photo
विनता ने कहा कि 'अगर आलोक नाथ को अपने किए पर अफसोस है तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मैं उनसे बदला नहीं लेना चाहती बल्कि मेरा उद्देश्य केवल उन्हें सुधारना था। उन्हें इस पूरे मामले पर अफसोस होना चाहिए। साथ ही मुझे उन पर ये भरोसा होना चाहिए कि वो कभी किसी दूसरी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे, हालांकि अभी तक के हालात पर नजर डालूं तो शर्मनाक है और वो पूरी तरह से बेशर्मी पर उतारू हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
alok nath
- फोटो : file photo
इससे पहले मुंबई पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज शर्मा ने बताया था कि 'ओशिवारा पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ शिकायत की थी।'
4 of 5
alok nath
- फोटो : file photo
CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने भी आलोक नाथ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। सिंटा ने आलोक नाथ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ट्विटर पर जारी एक आधिकारिक बयान में सिंटा ने कहा कि 'मिस्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे। जिसे ध्यान में रखते हुए सिंटा उन्हें संगठन से निष्कासित करती है।'
विज्ञापन
5 of 5
alok nath
- फोटो : file photo
विनता नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर बताया था, 'एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह आलोक नाथ के घर गईं। उस दौरान उन्होंने ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर घर छोड़ने की पेशकश की। यही नहीं घर ले जाकर आलोक नाथ ने न केवल उनके साथ रेप किया बल्कि हिंसक व्यवहार भी दिखाया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X