सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शादी की 9वीं एनिवर्सरी पर शिल्पा शेट्टी ने शेयर की KISS वाली फोटो, मालदीव में मना रहीं छुट्टियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty celebrating 9 wedding anniversary with Raj Kundra in Maldives shared romantic post
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम बॉलीवुड के मशहूर कपल में शुमार हैं। अक्सर यह लोग एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले स्पॉट किए जाते हैं। शिल्पा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके तो कभी रियलिटी शो को जज करते हुए नजर आती हैं। शिल्पा और राज की शादी की नौंवी सालगिरह है। इस मौके पर शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। 

Trending Videos
Shilpa Shetty celebrating 9 wedding anniversary with Raj Kundra in Maldives shared romantic post
Shilpa Shetty and Raj Kundra - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों के साथ खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा - 'तुम्हारे दिए सरप्राइज और बड़ा दिल मेरे लिए बहुत मायने रखता है। फिर भी मैं कुछ चीजों के लिए तुम्हें शुक्रिया कहना चाहती हूं। हम लोग एक दूसरे के लिए बने हैं। जब तक जिंदा रहूंगी तुमसे प्यार करती रहूंगी। अगर उसके बाद भी कोई जिंदगी होगी तो भी प्यार करूंगी। शादी की नौंवी सालगिरह मुबारक हो।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I can’t match up to your surprises, gestures or big heart.. but I have someone up there to thank ,that we are a MATCH made for each other 🥰 ♥️ Will love you until I die.. and if there’s a life after that ..will love then.. Happy 9th Anniversary hubby 🤗🎉💥🧿 #anniversary #hero #love #happiness #gratitude #soulmates #forever

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty celebrating 9 wedding anniversary with Raj Kundra in Maldives shared romantic post
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI

शिल्पा के इस रोमांटिक पोस्ट के बाद राज कुंद्रा खुद को रोक न सके और तुरंत कमेंट किया। राज कुंद्रा ने लिखा - 'बस एक साल और हम लोग 10वीं सालगिरह मनाएंगे। ऐसा लगता है कि बस कल ही तुमसे मैंने शादी की हो।' शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। शिल्पा ने वेडिंग एनिवर्सरी पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Shilpa Shetty celebrating 9 wedding anniversary with Raj Kundra in Maldives shared romantic post
shilpa shetty - फोटो : Instagram

इसके साथ ही शिल्पा ने मालदीव की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वह बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक शिल्पा और राज की पहली मुलाकात साल 2008 में हुई थी। उस वक्त राज शिल्पा के परफ्यूम 'एस2' को प्रमोट कर रहे थे। तभी से दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए। आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Soaking in the Maldivian Sun and loving it.. 😎If I had my way, would live here or the rest of my life 😍💖 #beachbody #waterbaby #bikini #anniversary #9yrs #peace #gratitude #maldives #timelessmemories #sun

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

 

विज्ञापन
Shilpa Shetty celebrating 9 wedding anniversary with Raj Kundra in Maldives shared romantic post
shilpa shetty wedding - फोटो : twitter

इन दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में शुमार है। शिल्पा की सगाई की अंगूठी से लेकर लहंगे की कीमत काफी चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि सगाई में राज कुंद्रा ने शिल्पा को 3 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। जबकि लहंगी की कीमत करीब 50 लाख रुपए थी। राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed