फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' के सेट से Leak हुआ शाहिद कपूर का लुक, बढ़ी हुई दाढ़ी और बिना शर्ट के पहचानना हुआ मुश्किल

Thu, 22 Nov 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor look leak from the sets of kabir singh
कबीर सिंह
हाल ही में बेटे जैन के पिता बने शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलाज किया जा चुका है जिसमें फिल्म के नाम से लेकर फिल्म की रिलीज डेट तक की जानकारी थी। अब फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरों को देख आप ये भी जान जाएंगे कि फिल्म में शाहिद का लुक कैसा होगा। बढ़ी हुई दाढ़ी, खाली बदन में शाहिद को पहचानना जरा मुश्किल लग रहा है।
shahid kapoor look leak from the sets of kabir singh
कबीर सिंह
इंस्टाग्राम पर शाहिद के एक फैन पेज ने उनकी फिल्म के सेट से एक फोटो रिलीज की है। इस तस्वीर में शाहिद शर्टलेस और चप्पल पहने हुए रफ लुक में दिख रहे हैं। शाहिद के लुक को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म में उनका किरदार दमदार रहने वाला है। फिल्म अगले साल 21 जून को रिलीज होगी और इस फिल्म को लिखा है संदीप वांगा ने जो कि फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं।
shahid kapoor look leak from the sets of kabir singh
कबीर सिंह
फिल्म में शाहिद के 4 अलग-अलग लुक होंगे। फिल्म में शाहिद कपूर का साथ देंगी कियारा आडवाणी। 'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में शाहिद कपूर एक्टर विजय देवरकोंडा का रोल निभाएंगे, जिसमें वह एक शराबी डॉक्टर बनेंगे। 'अर्जुन रेड्डी' तेलुगू फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने भूमिका निभाई थी। पिछले साल ओपनिंग वीकेंड में ही 'अर्जुन रेड्डी' ने करीब 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor look leak from the sets of kabir singh
Arjun Reddy
'अर्जुन रेड्डी' की कहानी प्यार में धोखा खाए एक गुस्सैल और शराबी सर्जन के बारे में है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म थी जिसने बिजनेस के लिहाज से काफी कमाई की थी। इस फिल्म को यूथ ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की कामयाबी देख ना सिर्फ 'बाहुबली' के निर्देशक एस एस राजामौली ने उनकी तारीफ की बल्कि निर्देशक रामगोपाल वर्मा भी उनके मुरीद हो गए थे। 
विज्ञापन
shahid kapoor look leak from the sets of kabir singh
Arjun Reddy remake
शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह को भी भारी भरकम बजट के साथ बनाया जाएगा। अब देखना ये होगा कि क्या कबीर बेदी भी अर्जुन रेड्डी की तरह धमाल मचा पाती है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed