काम को तरसीं माधुरी दीक्षित को टक्कर देने वाली 90 के दशक की एक्ट्रेस, फिल्में या ओटीटी कुछ भी करने को तैयार
90’s Actress Wants Work In Bollywood: कई बार इंडस्ट्री में एक्टर-एक्ट्रेस को अपने लिए काम मांगते देखा गया है। अब 80-90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक दिग्गज एक्ट्रेस ने भी इंडस्ट्री से काम की गुहार लगाई है। जानिए कौन है वो एक्ट्रेस और क्यों काम को तरस गईं…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1980-90 के दशक की टॉप अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के एक वीडियो ने इस वक्त सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। दरअसल, 62 साल की मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्ममेकर्स से काम मांगा है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि वो वापस काम करना चाहती हैं, फिर वो चाहें फिल्में हों या वेब सीरीज। उन्होंने इंडस्ट्री से उन्हें काम देने की अपील की है।
अच्छे मौकों की तलाश
मीनाक्षी शेषाद्रि करीब 30 साल बाद अमेरिका से वापस भारत लौट आई हैं। अब वो फिरसे एंटरटेनमेंट जगत में सक्रिय होना चाहती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इंडस्ट्री के लोगों से अपने लिए काम मांगा है।
एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, ‘मेरे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बढ़ते परिवार को मेरा प्यार भरा नमस्ते। आज मैं आप सभी का प्यार, हौसले और लगातार मिल रहे साथ के लिए दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। लंबे 30 साल के बाद मैं अपनी कर्मभूमि, मुंबई (भारत) वापस आ गई हूं और उम्मीद, जुनून और पॉजिटिविटी के साथ एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है।
मैं सच में अच्छे और सार्थक मौकों का इंतजार कर रही हूं, चाहे वह लीड रोल हो, सपोर्टिंग कैरेक्टर हो या फिर कोई छोटा शो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जब तक कि वह एक दमदार परफॉर्मेंस हो। यह फिल्में भी हो सकती हैं और ओटीटी शो भी।'
एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में आगे कहा, 'मैं ऐसे रोल करना चाहती हूं जो एक कलाकार के तौर पर मुझे चुनौती दें और मुझे अपनी कला के नए पहलू खोजने में मदद करें। मेरे पास कई ऑफर आए, लेकिन कुछ उतने दिलचस्प नहीं थे और कुछ बस मेरे हिस्से नहीं आ सके। लेकिन मैं इस सफर को बिना किसी पीआर कंपनी के अकेले ही संभाल रही हूं। इस दौर में आपका साथ मेरे लिए सब कुछ है।’
फैंस की दुआ करने की मांग
इस वीडियो को साझा करने के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों आप सभी के लिए बॉस्टन से एक मैसेज है। मैं यहां अपने बेटे के हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन को सेलिब्रेट करने आई हूं। साथ ही अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टी बिताने आई हूं।
View this post on Instagram
मैं यह बताना चाहती हूं कि इंडिया में शिफ्ट होने के बाद मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में और ज्यादा मौकों की तलाश में काम कर रही हूं। हालांकि, मुझे कुछ ऑफर मिले थे, लेकिन या तो वे उतने रोमांचक नहीं थे या फिर बात बन नहीं पाई। मैं आप सभी फैन्स की शुभकामनाएं और आशीर्वाद चाहती हूं। कौन जाने, शायद किसी की दुआ से मुझे मेरा अच्छा मौका मिल जाए।’
मीनाक्षी शेषाद्रि की गिनती 1980-90 के दशक में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने राजीव गोस्वामी के साथ फिल्म 'पेंटर बाबू' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'हीरो', 'मेरी जंग', 'शहंशाह', 'घायल' और ‘दामिनी’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। अपने करियर में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना से लेकर सनी देओल, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।