{"_id":"5f16a08e2a54293aa9330034","slug":"meet-here-sony-tv-crime-show-cid-stars-cast-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसी है टीवी शो CID के स्टार कास्ट की रियल फैमिली, दरवाजा तोड़ने वाले 'दया' तो 'सिंघम' में नजर आ चुके हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ ऐसी है टीवी शो CID के स्टार कास्ट की रियल फैमिली, दरवाजा तोड़ने वाले 'दया' तो 'सिंघम' में नजर आ चुके हैं
साल 1998 में शुरू हुआ क्राइम फिक्शन शो सीआईडी घर-घर में पॉपुलर है। इसके किरदारों को भी लोग अच्छे से पहचानते हैं। हालांकि समय के साथ- साथ इसके कुछ किरदार भी बदलते रहे हैं। लेकिन आज हम आपको CID के अहम किरदारों से मिलाने जा रहे हैं। लोग सालों से इन्हें देखते आ रहे हैं लेकिन कभी इनके परिवार के बारे में जानने का मौका नहीं मिला। तो आइए जानते हैं इनके परिवार के बारे में...
2 of 6
शिवाजी साटम
- फोटो : file photo
शिवाजी साटम इस शो के मुख्य किरदारों में से एक हैं। शो में वह एसीपी प्रद्यूमन का किरदार करते हैं। बता दें कि वह पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर की नौकरी करते थे। इस शो के साथ- साथ उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। शिवाजी का एक बेटा भी है।
3 of 6
दयानंद शेट्टी
शो में दरवाजा तोड़ने से मशहूर एक्टर दयानंद शेट्टी का शो में नाम भी दया ही है। दया कर्नाटक के मैसूर शहर से हैं और मुंबई में अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रहते हैं। दया को फिल्म सिंघम में भी देखा गया था। इसके अलावा वह कई अन्य धारावाहिक जैसे गुटुर गु, कुसुम, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी आदि में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Aditya cid family
- फोटो : ट्विटर
शो में रफ एंड टफ सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव फिल्म सत्या पांच, सुपर 30 और गुलाल के जरिये भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी एक्टिंग बहुत दमदार है। आज (21 जुलाई) आदित्य का जन्मदिन भी है। अभिषेक की पत्नी का नाम मानसी है।
विज्ञापन
5 of 6
दिनेश
- फोटो : ट्विटर
इस क्राइम शो में दिनेश केस स्टडी के साथ- साथ कॉमेडी करते भी दिखाई देते हैं। वह एक राइटर भी हैं। वह शो में एक अस्टिस्टेंट इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार करते हैं। उन्हें सरफरोश और मेला जैसी फिल्मों में भी देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।