सब्सक्राइब करें

निखिल आडवाणी बोले, 'बॉलीवुड में महिलाओं के साथ होता है भेदभाव', सुधीर मिश्रा ने दिया ये रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 21 Jul 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Nikkhil Advani says gender biased in bollwood with Women Sudhir Mishra reaction
निखिल आडवाणी और सुधीर मिश्रा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में इस समय कई अलग अलग मुद्दों पर बहस छिड़ी हुई है। ये आवाजें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के बाद और तेज हो गईं हैं। कई लोग बॉलीवुड की अच्छाईयों को गिनवा रहे हैं तो कुछ इसमें फैली कुरीतियों पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माता और निर्देशक निखिल आडवाणी ने बॉलीवुड में महिलाओं के खिलाफ बने माहौल पर बात की जिसपर निर्देशक सुधीर मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Trending Videos
Nikkhil Advani says gender biased in bollwood with Women Sudhir Mishra reaction
निखिल आडवाणी - फोटो : Social Media

दरअसल निखिल आडवाणी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक ऐसी इंडस्ट्री जो महिलाओं से द्वेष रखती है, काम पर नहीं बल्कि आदमी और औरत के आधार पर पक्षपात करती है। तो ऐसे में सबसे जरूरी हैं वो महिलाएं, जिन्होंने इतना भेदभाव होने के बावजूद कुछ कर दिखाया, चाहें वो इनसाइडर हों या फिर आउटसाइडर, अहम बात है कि साथ रहो। ये सब फालतू तमाशे बंद करो और जरूरी चीजों के लिए लड़ना सीखो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikkhil Advani says gender biased in bollwood with Women Sudhir Mishra reaction
सुधीर मिश्रा - फोटो : social media

इसके साथ ही निखिल ने समान श्रेय और समान फीस देने की भी वकालत की है। निखिल के ट्वीट पर सुधीर मिश्रा ने अपनी प्रतिकिया दी है। उन्होंने ट्वीट पर रिल्पाई करते हुए लिखा है, 'आपको लगता है कि यह सब गलती से हुआ है? मेरा मतलब है कि यह संभव है .. कुछ भी संभव है।'
 

Nikkhil Advani says gender biased in bollwood with Women Sudhir Mishra reaction
सुधीर मिश्रा - फोटो : social media

इससे पहले सुधीर मिश्रा ने बॉलीवुड में निर्देशकों की हालत बयां की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यहां निर्देशकों की शक्ति को छीनने का जानबूझकर प्रयास किया गया है। अब हर जगह सुपरवाइजर होते हैं।'

विज्ञापन
Nikkhil Advani says gender biased in bollwood with Women Sudhir Mishra reaction
सुधीर मिश्रा, शेखर कपूर - फोटो : Social Media

सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट पर हंसल मेहता ने समर्थन करते हुए लिखा था, 'हम लोगों को कला के क्षेत्र में बहुत ही भद्दे तरीके से रिप्रेजेंट किया गया है। इसलिए हम इनकी चपेट में आ गए।' वहीं निर्देशक शेखर कपूर ने ट्वीट किया था, 'क्योंकि मैंने खुद कभी भी मॉनीटर का सेट पर इस्तेमाल नहीं किया। मैं एक्शन बोलने से पहले ही मॉनीटर स्विच ऑफ कर दिया करता था। और मुझे उन सो कॉल्ड सुपरवाइजर्स के चेहरे पर परेशानी देखना पसंद था। यदि कोई बराबरी से खड़ा रहता तो मैं कह देता था कि एक जगह पर दो निर्देशक नहीं हो सकते। अगर है तो उन्हें लात मारकर बाहर कर दो।'

सुशांत की खुदकुशी मामले में कंगना से होगी पूछताछ, पुलिस ने भेजा नोटिस


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed