फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   merry christmas star Katrina Kaif Says she wanted to become a model when Looked Up To Malaika Arora

Katrina Kaif: अभिनेत्री नहीं मॉडल बनना चाहती थीं कटरीना, बोलीं- 'मलाइका को देखकर जगी इच्छा'

Sat, 23 Dec 2023 10:34 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 23 Dec 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
merry christmas star Katrina Kaif Says she wanted to become a model when Looked Up To Malaika Arora
कटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा - फोटो : social media
कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्में में कटरीना अभिनेता विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। पहली बार बड़े पर्दे पर दोनों सितारों को एक-साथ देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म 'मैरी क्रिसमस' फिल्म का शानदार ट्रेलर जारी किया था, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस बीच अब कटरीना ने एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती करियर के बारे में खुलकर बात की। अभिनेत्री ने कहा कि वे मॉडल बनना चाहती थीं।
विज्ञापन


मॉडल बनना चाहती थीं कटरीना 
कटरीना ने खुलासा किया कि वे मुंबई एक मॉडल बनने के सपने को लेकर आई थीं। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं मुंबई एक मॉडल बनने के लिए आई थीं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अभिनय करूंगी। मैंने अपने करियर की शुरुआत भी एक मॉडल के रूप में की, क्योंकि मेरा इरादा एक मॉडल बनने का था। मेरी आइडल मधु सप्रे और लक्ष्मी मेनन थीं, जो उस समय की सुपर मॉडल थीं। उस समय मलाइका अरोड़ा भी मॉडलिंग कर रही थीं। ये वे महिलाएं थीं, जिन्हें देखकर मैं एक मॉडल बनना चाहती थी।' हालांकि, कटरीना और मलाइका ने कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन उनके बीच एक दिलचस्प रिश्ता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Box Office Report: सलार ने पहले दिन की छप्परफाड़ कमाई, डंकी समेत दूसरी फिल्मों का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक राइडिंग को लेकर कही यह बात 
कटरीना ने आगे बताया कि उन्हें रोड ट्रिप करना बहुत पसंद है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' बाइक राइडिंग की थी। मेरे जीवन की वह शानदार रोड ट्रिप थी, इसे मैं कभी नहीं भूल सकती। उस समय जब हम देर रात बाइक चलाते थे, तभी मैंने थोड़ी बहुत बाइक राइडिंग सीखी।' अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्हें बाइक चलाना किसने सिखाया, तो उन्होंने मजाक में कहा, 'यह एक रहस्य रहेगा।'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
कटरीना की फिल्म की रिलीज के बारे में बात करें, तो श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'मैरी क्रिसमस' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कटरीना के अलावा विजय सेतुपति, संजय कपूर, विनय पाठक, टीनू आनंद जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'मैरी क्रिसमस' एक द्विभाषी फिल्म है, जिसे हिंदी और तमिल दोनों में शूट किया गया है। इस फिल्म को दोनों भाषा में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: नेटफ्लिक्स के आसमान पर इस साल चमके ये 10 सितारे, के के, जयदीप और तब्बू रहे सबसे आगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed