Metro In Dino: फिर खिसकेगी अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट? कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म बनी वजह
Metro In Dino: अनुराग बसु द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन बार बार इसकी रिलीज में देरी हो रही है। अब एक बार फिर इसकी रिलीज में देरी की खबर सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज के लिए उन्हें काफी इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख का खुलासा किया था, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। हालांकि, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। अब एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को एक बार फिर देरी का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी फिल्म पर काम कर रहे हैं अनुराग
'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज 2026 तक बढ़ सकती है। मूल रूप से इसका प्रीमियर 2024 में होने वाला था, लेकिन फिर फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है, क्योंकि निर्देशक अनुराग बसु एक अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। यह दूसरी फिल्म कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के साथ एक अनाम प्रेम कहानी है, जो दिवाली 2025 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म की रिलीज में देरी
आर्यन और श्रीलीला के साथ बसु की अनाम प्रेम कहानी की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और इसका टीजर पहले ही जारी हो चुका है। यह फिल्म आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा से टकराएगी। ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग पर अनुराग प्राथमिकता के साथ ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि 'मेट्रो इन दिनों' 2026 से पहले रिलीज नहीं होगी।
फिल्म के कलाकार
इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अनुराग बसु ने फिल्म के कुछ दृश्यों को दोबारा शूट करने का फैसला किया है। इस कारण भी देरी हो सकती है। मूल रूप से दिसंबर 2022 में फिल्म का एलान किया गया था। इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख सहित कई कलाकार शामिल हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार द्वारा किया गया है।