फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mika Singh Got Confused After Reading News Gave Tribute To Director Priyadarshan

Mika Singh: मीका सिंह ने निर्देशक प्रियदर्शन को दी श्रद्धांजलि, खबर पढ़कर हुए कंफ्यूज; यूजर्स ने किया ट्रोल

Mon, 25 Aug 2025 07:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 25 Aug 2025 07:54 PM IST
सार

मीका सिंह अपने करियर में कई बार कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं। लेकिन इस बार एक खबर की हैडिंग पढ़कर वह ऐसा कंफ्यूज हुए कि डायरेक्टर प्रियदर्शन को श्रद्धांजलि दे बैठे। इस बात को लेकर यूजर्स ने सिंगर मीका सिंह को खूब ट्रोल किया। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन
Mika Singh Got Confused After Reading News Gave Tribute To Director Priyadarshan
मीका सिंह, प्रियदर्शन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मीका सिंह अपने म्यूजिक करियर के अलावा कई कंट्रोवर्सी, अपने दिए बयानों के कारण भी मशहूर रहे हैं। हाल ही में एक खबर की हैडिंग पढ़कर उन्हें लगा कि निर्देशक प्रियदर्शन का निधन हो गया। ऐसे में उन्होंने खबर के कमेंट सेक्शन में ही प्रियदर्शन को श्रद्धांजलि दे डाली। इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुना दी। मीका खूब ट्रोल हुए। 

विज्ञापन


क्या थी प्रियदर्शन से जुड़ी खबर 
बीते रविवार को दिन भर यह खबर चर्चा में रही कि निर्देशक प्रियदर्शन फिल्म ‘हैवान’ और ‘हेरा फेरी 3’ के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं। इस बात की हिंट खुद प्रियदर्शन ने दी थी। इस खबर को एक न्यूज पोर्टल ने एक हैडिंग के साथ चलाया ‘बॉलीवुड से रुखसत हो सकते हैं प्रियदर्शन’। इस खबर को देखकर शायद सिंगर मीका सिंह कंफ्यूज हो गए, उन्हें लगा कि डायरेक्टर का निधन हो गया है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर के कमेंट सेक्शन में ‘ओम शांति’ लिख दिया। इस कमेंट को देखकर यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। जानिए, यूजर्स ने क्या-क्या कमेंट मीका सिंह के लिए किए। 

विज्ञापन

कमेंट में यूजर्स ने मीका सिंह के लिए क्या लिखा? 
जब यूजर्स ने मीका सिंह का ‘ओम शांति’ लिखा कमेंट देखा तो उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘वो (प्रियदर्शन) जिंदा हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अरे सर, इतनी दारू पी रखी है।’ एक अन्य यूजर ने भी कमेंट में लिखा, ‘अभी शाम हुई है, पाजी इतना जल्दी?’ यूजर का इशारा भी मीका के शराब पीने की तरफ ही था। एक यूजर ने मजेदार कमेंट किया, ‘पाजी पैक-शैक तो ना मार लिया, तुसी चश्मा उतारो।’ ऐसे ही कई कमेंट यूजर ने मीका सिंह को लेकर किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 Controversy: फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को लेने पर मीका सिंह ने की दिलजीत की आलोचना, कही ये बात 

मीका सिंह का करियर फ्रंट 
मीका सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों में कई हिट सॉन्ग गाए हैं। इस साल उन्हाेंने फिल्म ‘देवा’ और ‘बी हैप्पी’ में कुछ चर्चित गाने गाए हैं। सिंगिंग के अलावा मीका एक्टिंग भी करते हैं, रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed