Mika Singh: मीका सिंह ने खोले सलमान खान से जुड़े राज; बोले, ‘भाई दिन में कुछ और होते हैं, रात को…’
मीका सिंह अपने गानों के लिए जितने मशहूर हैं, उससे ज्यादा सिंगर की चर्चा तरह-तरह की कंट्राेवर्सी को लेकर भी होती है। एक हालिया इंटरव्यू में भी सिंगर उदित नारायण और अभिनेता सलमान खान से जुड़ी बातें भी अभिनेता ने साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीका सिंह अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं, कई तरह की कंट्रोवर्सी में भी वह फंस चुके हैं। हाल ही में शुंभकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर मीका सिंह ने लंबी बातचीत करियर को लेकर की। साथ ही उदित नारायण को एक खास वजह से अपना फेवरेट सिंगर बता दिया। इसके अलावा भाईजान यानी सलमान खान को लेकर भी कई बातें साझा कीं।
उदित नारायण पर चुटकी ली
इंटरव्यू में मीका सिंह से पूछा गया कि उनके फेवरेट सिंगर कौन हैं? इस पर वह हंसते हुए बोले, ‘उदित जी मेरे फेवरेट सिंगर हैं। खासकर अब तो और भी फेवरेट हो गए हैं।’ मीका आगे कहते हैं, ‘मुझे फॉलो करने के लिए शुक्रिया उदित जी।’ बताते चलें पिछले दिनों उदित नारायण एक सिंगिंग इवेंट में फैन को किस करने के कारण कंट्रोवर्सी में आए थे। वहीं कुछ साल पहले मीका ने भी राखी सावंत को सरेआम किस किया था, इस वजह से वह भी कंट्रोवर्सी में आए थे।
सलमान खान से जुड़ी खास बातें साझा कीं
इसी इंटरव्यू में सलमान खान के बारे में भी मीका सिंह ने कई राज खोले हैं। वह कहते हैं, ‘सलमान भाई दिन में कुछ और होते हैं, रात को कुछ और होते हैं।’ मीका का कहना है कि दिन और रात को सलमान भाई का मूड अलग-अलग होता है। मीका बताते हैं कि सलमान भाई शाम को लोगों की कंपनी पसंद करते हैं, जबकि बाकी समय वह कहीं खोए रहते हैं। यही कारण है कि मीका दिन में सलमान खान के पास नहीं जाते हैं।
मीका के अपकमिंग प्रोजेक्ट
शुभंकर मिश्रा के ही पॉडकास्ट पर मीका सिंह बताते हैं कि हिमेश रेशमिया से इंस्पायर होकर वह भी एक फिल्म करने का प्लान बना रहे हैं। इसी साल ‘बैडएस रविकुमार’ नाम की फिल्म सिंगर हिमेश रेशमिया ने की थी, इसमें वह हीरो थे। मीका अपनी फिल्म का नाम साझा नहीं करते हैं।