फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mika Singh urges people to forgive Samay raina and Ranveer Allahbadia for indias got latent row

IGL: मीका सिंह के बदले सुर, कटाक्ष के बाद गायक ने लोगों से की समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया को माफ करने की अपील

Fri, 07 Mar 2025 01:04 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:04 AM IST
सार

मीका सिंह ने इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनका समय रैना या रणवीर अल्लाहबादिया से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उन्होंने लोगों से दोनों को माफ करने की अपील भी की। 

विज्ञापन
Mika Singh urges people to forgive Samay raina and Ranveer Allahbadia for indias got latent row
समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गायक मीका सिंह ने हाल ही में कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़े 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद पर अपनी राय रखी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने चर्चा की कि वे कहां गलत हो गए और यह भी बताया कि कैसे दोनों सफल नहीं हो पाए। मीका ने इस मुद्दे पर बात करते हुए रणवीर की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने लोगों से दोनों को माफ करने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन

मुद्दे पर क्या बोले समय-रणवीर
मीका सिंह ने पिंकविला से बात करते हुए कहा समय रैना के साथ मेरा कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। वह एक प्यारा लड़का है। बहुत से लोगों ने मुझे बताया है कि वह मेरा बहुत बड़ा प्रशंसक है और एक बेहतरीन संगीतकार भी है। रणवीर भी बहुत अच्छे हैं। वह एक शालीन और संतुलित इंसान हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी गलती यह थी कि उन्हें शो में नहीं जाना चाहिए था। उनके शो बहुत अलग हैं। रणवीर का शो बहुत सभ्य और सम्मानजनक है। समय के शो के दर्शक अलग हैं। अगर वह वहां नहीं गए होते तो यह मुद्दा नहीं उठता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

समय और रणवीर दोनों सफल व्यक्ति हैं...
उन्होंने कहा कि समय और रणवीर को इस बात को लेकर सतर्क रहना चाहिए कि वे क्या कहते हैं, क्योंकि उनका प्रभाव भारत के उन युवाओं पर पड़ता है जो उनका और उनके काम को फॉलो करते हैं। मीका ने कहा, 'समय के शो में बहुत सी अश्लील बातें कही गई हैं और अगर आप भारत जैसे देश में इस तरह की घटिया बातें कहेंगे तो यह दुखदायी होगा। सिर्फ इसलिए कि समय सफल हुआ है, बहुत से लोग उसके जैसा बनना चाहते हैं, लेकिन यह गलत है। समय और रणवीर दोनों ही सफल हैं, लेकिन उन्हें सही उदाहरण भी पेश करना चाहिए। जब आपका इतना बड़ा प्रभाव हो तो आपको युवाओं को नियंत्रित करने की जरूरत होती है।'

विज्ञापन

लोगों से दोनों को माफ करने का किया अनुरोध
इसके साथ ही गायक ने लोगों से दोनों को माफ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, 'मेरे पास उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है और उनके परिवारों को इसमें नहीं घसीटा जाना चाहिए। कलाकार को कुछ समय के लिए प्रतिबंधित करें। इससे बहुत से अन्य इन्फ्लुएंसर्स लोगों ने भी सबक सीखा है कि वे बकवास नहीं कर सकते। वे बच्चे हैं जो सफल हुए, इसलिए मैं लोगों से उन्हें माफ करने का आग्रह करता हूं। दोनों अच्छी तरह से शिक्षित और अच्छी तरह से बोलने वाले हैं। बस वे अपनी सफलता को संभाल नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed