फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Milind Soman Treks To Kedarnath With Wife Ankita Konwar Calls It A Beautiful Journey

Milind Soman: मिलिंद ने पत्नी अंकिता के साथ किए 'केदारनाथ' के दर्शन, पूरी की 30 किलोमीटर की पद यात्रा

Fri, 20 Jun 2025 07:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Jun 2025 07:57 PM IST
सार

Kedarnath: मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने हाल ही में केदारनाथ की आध्यात्मिक कठिन यात्रा शुरू की, जिसमें उन्होंने दो दिनों में 30 किलोमीटर की दूरी तय की।
 

विज्ञापन
Milind Soman Treks To Kedarnath With Wife Ankita Konwar Calls It A Beautiful Journey
मिलिंद सोमन - फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कोंवर के साथ केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने इस खूबसूरत यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं और साथ ही अपना एक्सपीरिएंस भी शेयर किया।
विज्ञापन

 

मिलिंद सोमन का पोस्ट
'द रॉयल्स' के अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस धार्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'चौमासी से खाम बुग्याल होते हुए 14000 फीट ऊंचे हथनी कोल से केदारनाथ तक की यात्रा, कितनी खूबसूरत यात्रा थी। केदारनाथ तक की दूरी लगभग 30 किलोमीटर थी और इसे पूरा करने में हमें 2 दिन लगे। दूसरे दिन हमें खड़ी चढ़ाई और बर्फ को पार करते हुए लगभग 17 घंटे लगे, लेकिन सुबह 1 बजे केदारनाथ मंदिर के दर्शन के उत्साह ने हमारी सारी थकान दूर कर दी !! जय श्री केदार ! जय भोलेनाथ ! हर हर महादेव।'

View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)


विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिंद की पर्सनल लाइफ
मिलिंद और अंकिता को हाल ही में 'फिटेस्ट जोड़ी ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने इसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा, 'वर्ष की सबसे फिट जोड़ी का पुरस्कार। 15 साल पहले किसी लोकप्रिय पुरस्कार समारोह में इस तरह की श्रेणी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, यह दर्शाता है कि भारत में फिटनेस को लेकर मानसिकता किस तरह विकसित हो रही है, हम आश्चर्यजनक प्रगति कर रहे हैं !! एक अविश्वसनीय रूप से फिट साथी पाकर भाग्यशाली हूं'। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मिलिंद और अंकिता ने 22 अप्रैल, 2018 को महाराष्ट्र के अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। हालांकि इन दोनों की उम्र में 26 साल का बड़ा अंतर है, लेकिन यह जोड़ा सोशल मीडिया पर अपने साथ बिताए गए पलों की शेयर करके रिलेशनशिप गोल्स को जारी रखता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed