सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Suri Confirms Ranbir Kapoor Is Not A Part Of His Next Movie Says He Is Greatest Star

क्या मोहित सूरी की अगली फिल्म में होंगे रणबीर कपूर? अब खुद निर्देशक ने दिया जवाब; बोले- ‘वो एक महान स्टार हैं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 18 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Mohit Suri On Ranbir Kapoor: मोहित सूरी ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की और उन्हें एक महान स्टार बताया। साथ ही मोहित सूरी ने ये भी बताया कि रणबीर उनकी अगली फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं…

Mohit Suri Confirms Ranbir Kapoor Is Not A Part Of His Next Movie Says He Is Greatest Star
रणबीर कपूर और मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें चल रही हैं कि रणबीर कपूर ‘सैयारा’ फेम निर्देशक मोहित सूरी की अगली फिल्म में नजर आएंगे। अब खुद मोहित सूरी ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि रणबीर उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।

Trending Videos

रणबीर के साथ काम करना चाहते हैं मोहित सूरी
वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत के दौरान मोहित सूरी ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें एक महान स्टार बताया। इसी दौरान मोहित ने ये भी स्पष्ट किया रणबीर कपूर उनकी अगली फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर मेरी अगली फिल्म में नहीं हैं

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सचमुच उनके साथ काम करना चाहता हूं और मुझे उम्मीद है कि वह भी मेरे बारे में ऐसा ही सोचते हैं। मैं उनसे मिलने गया था और साथ में काम करने का इरादा रखता हूं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि हम पहले से ही एक फिल्म साथ में कर रहे हैं। रणबीर और मैं एक दूसरे को जानते हैं क्योंकि वह मेरे करियर की शुरुआत से ही मुझे फॉलो कर रहे हैं।

Mohit Suri Confirms Ranbir Kapoor Is Not A Part Of His Next Movie Says He Is Greatest Star
रणबीर कपूर और मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

काश मेरी फिल्म के हीरो होते रणबीर
निर्देशक ने आगे रणबीर की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन गिने-चुने अभिनेताओं में से एक हैं और इतने बड़े स्टार हैं, जो 'आवारापन' जैसी फिल्म की सराहना करते हैं। भले ही वह रिलीज के समय फ्लॉप हो गई थी।

वह मुझे अक्सर कहते हैं कि यह मेरी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। आमतौर पर अभिनेता आपसे आपकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि वही आपकी सबसे अच्छी फिल्म है।

जबकि रणबीर मेरी एक फ्लॉप फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। रणबीर में वो सब खूबियां हैं जो मैं अपनी फिल्म के हीरो में चाहता हूं। उनमें वो गहराई और बारीकियां हैं जो मेरी तरह की फिल्मों के लिए जरूरी हैं। फिलहाल मेरी फिल्म में रणबीर कपूर नहीं हैं। काश होते।

Mohit Suri Confirms Ranbir Kapoor Is Not A Part Of His Next Movie Says He Is Greatest Star
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर की पाइपलाइन में हैं दो बड़ी फिल्में
रणबीर कपूर की आगामी फिल्मों की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ जैसी दो बड़े बजट की फिल्में हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

इस फिल्म में रणबीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। जबकि साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणबीर संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी दिखाई देंगे। हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed