बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट पर बहस जारी, मोहित सूरी ने दिया बड़ा बयान; कहा- ‘इमरान ने की थी 24 घंटे शूटिंग’
Mohit Suri: बॉलीवुड में इन दिनों 8 घंटे की वर्क शिफ्ट को लेकर जोरदार बहस चल रही है। इसी बीच फिल्ममेकर मोहित सूरी ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बीते कई दिनों से बहस चल रही है। इसपर कई बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ चुके हैं। अब मोहित सूरी ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है। हालांकि उनकी ओर से मिक्सड रिएक्शन सामने आया है।
एक्टिंग 9 से 5 की नौकरी नहीं है
मोहित सूरी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम को टाइम के हिसाब से करना आसान नहीं है। उनके मुताबिक, एक्टिंग कोई 9 से 5 की नौकरी नहीं है, बल्कि एक क्रिएटिव काम है, जहां कभी-कभी हालात के हिसाब से लंबे समय तक काम करना पड़ता है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि फिल्म ‘आवारापन’ की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी ने लगातार 24 घंटे तक काम किया था, क्योंकि लोकेशन सिर्फ एक दिन के लिए मिली थी।
8 घंटे शिफ्ट को भी नहीं बताया गलत
दिलचस्प बात ये है कि मोहित सूरी पूरी तरह 8 घंटे की शिफ्ट के खिलाफ भी नहीं हैं। उनका कहना है कि 12 घंटे की शूटिंग असल में 14-15 घंटे तक खिंच जाती है, क्योंकि इसमें तैयारी, ट्रेवल और तकनीकी काम भी शामिल होते हैं।
इसलिए 8 घंटे की शिफ्ट सिर्फ स्टार्स की डिमांड नहीं है, बल्कि पूरी टीम जैसे- लाइटमैन, स्पॉट बॉय और ड्राइवर के लिए भी जरूरी हो सकती है।
क्यों बढ़ा विवाद?
यह पूरा मामला तब चर्चा में आया जब दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने की मांग की खबरें सामने आईं। इसके बाद इंडस्ट्री में काम के घंटों और वर्क कल्चर पर बहस और तेज हो गई।