फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mr & Mrs Mahi: Good Luck Jerry Janhvi Kapoor shares post start preparation for next film starrer Rajkummar Rao

Mr. & Mrs. Mahi: अब अगली फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने कसी कमर, फील्ड में तैयारी करती आईं नजर

Mon, 01 Aug 2022 09:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 Aug 2022 09:08 PM IST
सार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में जान्हवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन
Mr & Mrs Mahi: Good Luck Jerry Janhvi Kapoor shares post start preparation for next film starrer Rajkummar Rao
Janhvi Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में जान्हवी ने शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म की चर्चाओं के बीच जान्हवी ने अब अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस ली है। खुद जान्हवी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस को दी है। इस फिल्म की तैयारी में जान्हवी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और पूरी जीन-जान से जुटी हुई हैं। इस फिल्म का नाम है 'मिस्टर एंड मिसेज माही'।

विज्ञापन

राजकुमार राव के साथ आएंगी नजर
बता दें कि फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी के साथ अभिनेता राजकुमार राव नजर आएंगे। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर एक महिला क्रिकेटर के रूप में नजर आने वाली हैं। हाल ही में जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें फिल्म के लिए उनके ट्रेनिंग सेशन की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साझा किया शानदार लुक
जान्हवी ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह काफी शानदार नजर आ रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग की स्पोर्ट्स टीशर्ट पहनी हुई है और ग्रीन कलर के शॉर्ट्स। तस्वीर में जान्हवी हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। वह फील्ड में घुटनों के बल बैठी हुई हैं। उनके पास बल्ला, ग्लव्स और हेलमेट रखे हुए हैं। जान्हवी की तस्वीर को देखते ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फिल्म की तैयारी में किस कदर जुट गई हैं। इस तस्वीर के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा है, 'बैक टू द ग्राइंड।' जान्हवी ने लाफिंग इमोजी पोस्ट करते हुए हैशटैग में फिल्म का नाम लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन

लिया है प्रशिक्षण
जान्हवी के इस पोस्ट को देखकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। वह बेसब्री से अपनी चहेती अदाकारा की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ जान्हवी के फैंस उनकी इस पोस्ट पर हार्ट इमोज बना रहे हैं तो कोई उन्हें बधाई दे रहा है। बता दें कि इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने महिला क्रिकेटर बनने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग ली है, ताकि वह अपने किरदार के साथ न्याय कर सकें। इस फिल्म के अलावा जान्हवी फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed