फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur opposite in John abraham and Nikhil Advani upcoming film

मृणाल ठाकुर को मिला बड़ा मौका, इस एक्टर से साथ ‘बटला हाउस’ में आएंगी नजर

Mon, 15 Oct 2018 05:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Mrunal Thakur opposite in John abraham and Nikhil Advani upcoming film
batla house
जॉन अब्राहम जल्द ही निखिल आडवानी की फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म बटला हाउस एनकाउंटर पर बनने जा रही है। जिसमें जॉन डीसीपी संजीव कुमार यादव का किरदार निभाएंगे। पिछले दिनों फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन


जॉन अब्राहम ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा था, ‘हर कहानी के दो पहलू होते हैं... एक सही और एक गलत... लेकिन सोचिए क्या हो जब सही और गलत की पहचान ही न की जा सके.... सही और गलत के बीच की सीमाएं मिटा दी गई हों...’
विज्ञापन


फिल्म में जॉन के अपोजिट कौन होगा इसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं। 'सुपर 30' में मृणाल ठाकुर ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं अब मृणाल के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है।  दरअसल मृणाल ठाकुर अब निखिल आड़वाणी की फिल्म 'बटला हाउस' में जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। मृणाल का किरदार इस फिल्म में नंदिता का होगा, जो जर्नलिस्ट शोभना यादव से प्रेरित होगा जो कि रियल लाइफ में संजीव की वाइफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था बटला हाउस एनकाउंटर
दिल्ली सीरियल ब्लास्ट के कुछ ही दिनों बाद 19 सितंबर, 2008 को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पुलिस और कथित चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में साजिद और आतिफ नाम के दो लड़के मारे गए थे जिन्हें पुलिस ने चरमपंथी बताया था जबकि दो आतंकी मोहम्मद सैफ और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक आतंकी भागने में सफल रहा था हालांकि बाद में 2010 में उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया था। एनकाउंटर में घायल इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की इलाज के दौरान मौत गई थी। बता दें कि इस एकाउंटर को कुछ नेताओं ने फर्जी करार दिया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed