{"_id":"5b61a6094f1c1b6f548b7ce6","slug":"mumbai-high-court-seeks-actress-preity-zinta-reply-on-ness-wadia-petition-in-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई हाईकोर्ट ने प्रीति जिंटा से मांगा जवाब, छेड़छाड़ केस खारिज करवाना चाहते हैं वाडिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई हाईकोर्ट ने प्रीति जिंटा से मांगा जवाब, छेड़छाड़ केस खारिज करवाना चाहते हैं वाडिया
भाषा, मुंबई
Updated Wed, 01 Aug 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई उच्च न्यायालय ने आज उद्योगपति नेस वाडिया द्वारा दायर उस याचिका पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा से जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दायर छेड़छाड़ के मामले को खारिज किए जाने की मांग की है।
अभिनेत्री ने 2014 में कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में वाडिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वाडिया के वकील ने अदालत को बताया कि वे दोनों: बीती बातों को भुलाना चाहते हैं।
वाडिया के वकील आबाद पोंडा ने अदालत को बताया, ‘‘वाडिया बीती बातों को भुलाना चाहते हैं। शिकायतकर्ता अब शादीशुदा हैं और वह अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं। दोनों अब आईपील में खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान एक ही टेबल पर भी बैठते हैं।’’
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आर एम सावंत और रेवती मोहिते-देरे की एक खंडपीठ ने शिकायतकर्ता से याचिका पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है और मामले में सुनवाई की अगली तारीख 20 अगस्त तय की है।
यह कथित घटना वानखेड़े स्टेडियम में 30 मई 2014 को इंडियन प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान हुई थी। जिंटा और वाडिया किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल टीम के सह मालिक हैं।