मुश्ताक की प्रार्थना सभा: राहुल रॉय और मुकेश ऋषि के अलावा ये सितारे हुए शामिल, नम आंखों से किया अभिनेता को याद
Mushtaq Khan Prayer Meet: एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया था। आज दिवंगत एक्टर की प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विस्तार
'गदर' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार 24 सितंबर को निधन हो गया था। आज उनकी प्रेयर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए।
मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव भी शामिल हुए जहां उन्होंने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
राखी सावंत
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी प्रार्थना सभा में पहुंचकर एक्टर को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।
किरण कुमार
वेटरन एक्टर किरण कुमार ने भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
पूनम ढिल्लों
अनुभवी कलाकार पूनम ढिल्लों भी मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में शामिल होने पहुंची।
सुलभा आर्य
72 साल की उम्र में सुलभा आर्य ने भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में पहुंचकर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
राहुल रॉय
दिवंगत एक्टर मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान अभिनेता राहुल रॉय भी नजर आए। उन्होंने परिवार और करीबी लोगों के साथ मिलकर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
मुकेश ऋषि ने भी दी श्रद्धांजलि
अभिनेता राहुल रॉय के अलावा मुकेश ऋषि भी मुश्ताक खान की प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचे। राहुल रॉय और मुकेश ऋषि समेत कई लोगों ने मुश्ताक खान को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।
मुश्ताक खान ने गुरुवार 24 सितंबर को अंतिम सांस ली। मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी और वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थे। उनका मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।
मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज', 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए। साथ ही वे 'अदालत', 'भारत एक खोज', 'वाघले की दुनिया' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।
ये भी पढे़ं- कुब्रा सैत: 'इस नतीजे पर कौन...', गोविंदा-कोमल रानी के डेटिंग रूमर्स पर एक्ट्रेस का बयान, सुनीता पर कही ये बात