प्रहार: कौन हैं ललित प्रभाकर? फिल्म में कसाब का किरदार निभाकर ध्यान; इमरान हाशमी के साथ कर चुके हैं काम
Lalit Prabhakar On Playing Kasab: एक्टर ललित प्रभाकर ने 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ में 26/11 हमले में मौत की सजा पाए आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभाई है। मगर इससे पहले उन्हें किसी बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया। जानें ललित प्रभाकर के बारे में...
विस्तार
फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो चुका है। फिल्म में जहां राजकुमार राव, भारत के एक मशहूर और जाने-माने विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम की मुख्य भूमिका में हैं। वहीं एक्टर ललित प्रभाकर इसमें आतंकवादी कसाब के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक उनके बारे में जानकारी खंगाल रहे हैं। इस खबर में जानें कौन हैं ललित प्रभाकर?
कौन हैं ललित प्रभाकर?
अभिनेता ललित प्रभाकर मुख्य रूप से एक मराठी अभिनेता हैं। फिल्म में वह 26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले ललित ने आनंदी गोपाल, हम्पी, टीटीएमएम और हॉरर-कॉमेडी जोंबिवली शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इमरान हाशमी के साथ 'ग्राउंड जीरो' फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई थी। मगर कसाब की भूमिका उनके बाकि रोल से काफी अलग तरह का रोल होगा।
एक्टर बोले बेहद मुश्किल किरदार था
बीते दिनों ईटाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में ललित प्रभाकर ने कहा, ‘यह एक चुनौती थी, कई कारणों से एक बेहद मुश्किल किरदार थी। सबसे पहले, मुझे कासाब के मनोविज्ञान को समझना था ताकि मैं पर्दे पर उसके किरदार में ढल सकूं और उसी के अनुरूप अभिनय कर सकूं। मुझे उसकी भाषा की बारीकियों को समझना था, जो हमारी भाषा से अलग है, और उसकी शारीरिक भाषा के अनुसार ढलना था। लेकिन उससे भी बढ़कर, मैं कुछ ऐसा करना चाहता था जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं हमेशा से खुद को ऐसी भूमिकाओं में देखना चाहता था जो मेरे लिए सोची भी न गई हों। मुझे अपने अभिनय की सीमाओं का विस्तार करना पसंद है।’
क्या खास है प्रहार के ट्रेलर में?
मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ का ट्रेलर रिलीज किया था। इसमें 26/11 हमले को दिखाया गया है। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब के खिलाफ चले मुकदमे में उज्ज्वल निकम ने सरकार की ओर से केस लड़ा था। उनकी इस लड़ाई में कई अड़चने देखने को मिलती है। ट्रेलर में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की झलक भी दिखाई देती है।
‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी’ कब रिलीज होगी?
-
वहीं अभिनेता ललित प्रभाकर फिल्म में अजमल कसाब की भूमिका निभा रहे हैं।
-
फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभा रहे हैं।
-
वामिका गब्बी भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगी।
-
जयदीप अहलावत भी वकील के तौर पर दिखाई देंगे।
-
यह 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।