फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anita Hassanandani: साउथ से लेकर बॉलीवुड और फिर टीवी इंडस्ट्री में मचाया तहलका, कुछ ऐसी है अनीता की कहानी

Fri, 14 Apr 2023 01:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 14 Apr 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
Naagin Actress Anita Hassanandani Birthday know lesser known facts about actress life and career
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज यानी 14 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अनीता ने छोटे पर्दे अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में अपने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। अनीता की गिनती टीवी इंडस्ट्री के उम्दा कलाकारों में होती है। इसके अलावा अनीता ने कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...

Naagin Actress Anita Hassanandani Birthday know lesser known facts about actress life and career
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया

अनीता हसनंदानी का जन्म 14 अप्रैल 1981 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। अनीता का असली नाम नताशा हसनंदानी है। 40 की उम्र पार कर चुकीं अनीता अपनी फिटनेस और हॉटनेस से अच्छी अच्छी एक्ट्रेस को मात देती हैं। शुरुआती दौर में अनीता ने मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया। उन्होंने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स और फिल्में की। साल 2001 में अनीता ने तेलुगु फिल्म 'नुव्वु नेनु' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फैशन की दुनिया में नाम कमाने वाली अनीता ने 2001 में ही टीवी सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया, जो उस काफी हिट हुआ था।

Naagin Actress Anita Hassanandani Birthday know lesser known facts about actress life and career
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

अगर हम अनीता के चर्चित टीवी सीरियल्स की बात करें तो उनमें 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से' का नाम शामिल है। अनीता को टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शगुन के किरदार से घर घर में पहचान मिली। 'कुछ तो है' (2003), 'ये दिल' (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), 'सिलसिले' (2005), 'रागिनी एमएमएस 2' (2014), 'हीरो' (2015) जैसी फिल्मों में भी अनीता नजर आ चुकी हैं। इतनी फिल्में करने के बाद भी बॉलीवुड में उन्हें वो पहचान नहीं मिली जो टीवी की दुनिया ने उन्हें दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naagin Actress Anita Hassanandani Birthday know lesser known facts about actress life and career
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया

14 अक्तूबर साल 2013 में अनीता बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधीं। दोनों ने काफी लंबे वक्त तक डेट किया था, उनकी रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में काफी चर्चाएं होती थीं। कहा जाता कि जब रोहित रेड्डी ने जब अनीता को प्रपोज किया था तो वे इस बात से बेखबर थे कि अनीता टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी, जिसके बाद मुलाकातों का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें: आहना कुमरा का बॉलीवुड कैंप्स पर एक और खुलासा, बोलीं- उनका हिस्सा न होने पर नहीं मिला दो साल काम

विज्ञापन
Naagin Actress Anita Hassanandani Birthday know lesser known facts about actress life and career
अनीता हसनंदानी

अनीता 40 की उम्र में मां बनी, उन्होंने 9 फरवरी 2021 को एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम आरव रेड्डी है। मां बनने के बाद अनीता ने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली। बता दें कि अनीता को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह एकता कपूर के चर्चित शो नागिन के सीजन 3 में भी काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: शोम मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' का फर्स्ट लुक रिलीज, पर्दे पर कॉप बन धमाकेदार वापसी करेंगी सोनम कपूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed