फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baaghi: नौ सालों में कितनी बदल गई 'बागी' की स्टारकास्ट, साजिद नाडियावाला ने शेयर कीं टाइगर-शद्धा की तस्वीरें

Tue, 29 Apr 2025 01:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 29 Apr 2025 01:15 PM IST
सार

9 Year Anniversary Of Baaghi: आज 'बागी' फिल्म को रिलीज हुए पूरे नौ साल हो चुके हैं। इसकी नौवीं एनीवर्सरी पर साजिद नाडियावाला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म बागी से टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं और एक नोट भी लिखा है।  
 

विज्ञापन
Nadiadwala Grandson shares 9 year anniversary release of Baaghi tiger shroff shraddha kapoor heartwarming love
नौ सालों में कितनी बदल गई 'बागी' की स्टारकास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
फिल्म 'बागी' आज से ठीक नौ साल पहले 29 अप्रैल 2016 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद भी आई। यही वजह है कि इसके अभी तक तीन पार्ट बन चुके हैं और अब 'बागी 4' भी जल्द रिलीज हो जाएगी। इतने सालों में 'बागी' की स्टारकास्ट में कितना बदलाव आया है, जिसकी एक झलक साजिद ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 
Nadiadwala Grandson shares 9 year anniversary release of Baaghi tiger shroff shraddha kapoor heartwarming love
नाडियाडवाला ग्रैंडसन का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
नाडियाडवाला ग्रैंडसन का इंस्टाग्राम पोस्ट
साजिद नाडियाडवाला ने आज एक्शन से भरपूर फिल्म 'बागी' से टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जो टाइगर और श्र्द्धा के फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ' जबरदस्त एक्शन और दिल को छू लेने वाले प्यार का बेहतरीन मिश्रण! बागी ने हमें ना भूल सकने वाले पल दिए, जिन्होंने हमें अपनी सीटों से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया। साजिद नाडियाडवाला बागी... टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर। बागी की 9वीं वर्षगांठ।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)



 
Nadiadwala Grandson shares 9 year anniversary release of Baaghi tiger shroff shraddha kapoor heartwarming love
बागी की बाकी किस्तें - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
बागी की बाकी किस्तें
पहली 'बागी' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'वर्षम' की रीमेक थी। इसके बाद 'बागी 2' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी और मनोज बाजपेयी नजर आए थे। इसके बाद 'बागी 3' 6 मार्च 2020 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन भी अहमद खान ने ही किया था। यह फिल्म तमिल फिल्म 'वेत्ताई' से प्रेरित थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर नजर आए थे। अब 'बागी 4' आ रही है, जो 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Love & War: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' के लिए रात में यह खास काम कर रहे हैं रणबीर-आलिया, हैरानी की बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nadiadwala Grandson shares 9 year anniversary release of Baaghi tiger shroff shraddha kapoor heartwarming love
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
बागी 4
बहरहाल, टाइगर श्रॉफ 'बागी 4' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा पिछले साल 18 नवंबर को की गई थी। साजिद नाडियाडवाल द्वारा निर्मित एक्शन फिल्म 'बागी 4' को ए हर्ष निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा सोनम बाजवा और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बागी की चौथी फ्रेंचाइजी को देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

यह भी पढ़ें:
Vicky Kaushal: वास्तविक किरदारों में विक्की कौशल का जलवा बरकरार, जल्द नजर आ सकते हैं खास बायोपिक में
 
विज्ञापन
Nadiadwala Grandson shares 9 year anniversary release of Baaghi tiger shroff shraddha kapoor heartwarming love
बागी की पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
बागी की पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स
नाडियावा की इस पोस्ट के बाद 'बागी' फिल्म के फैंस ने इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की बारिश कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'बागी 4 में दिशा पत्नी होनी चाहिए थी, लेकिन बकवास सोनम बावेजा को लिया?', एक और यूजर ने लिखा, 'जलती हुई निगाहें',  एक और यूजर ने लिखा, 'छम छम छम (गाना)', एक और यूजर ने लिखा, '' एक और यूजर ने लिखा, 'बागी के नौ साल पूरे होने का जश्न', एक और यूजर ने लिखा, 'कम से कम हाउसफुल 5 का मोशन पोस्टर हाय डाल दो...!', एक और यूजर ने लिखा, 'बागी 4 के लिए वोट करें।'

यह भी पढ़ें:
Viineet Kumar Siingh: महाकाल के दर्शन करने उज्जैन नगरी पहुंचे विनीत कुमार सिंह, शेयर की तस्वीरें, लिखा नोट..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed