{"_id":"680fc61cb813d1a371022f2a","slug":"vicky-kaushal-biopic-movies-sharath-kamal-chhaava-sardar-udham-sam-bahadur-2025-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: वास्तविक किरदारों में विक्की कौशल का जलवा बरकरार, जल्द नजर आ सकते हैं खास बायोपिक में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal: वास्तविक किरदारों में विक्की कौशल का जलवा बरकरार, जल्द नजर आ सकते हैं खास बायोपिक में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:00 AM IST
सार
Vicky Kaushal Biopic Movies: बॉलीवुड अभिनेता विक्की पहले भी कई फिल्मों में वास्तविक किरदार निभा चुके हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आए, जिनमें संभाजी महाराज से लेकर सरदार उधम तक शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्की कौशल, जिन्होंने हाल ही में फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की शानदार भूमिका निभाकर सबका दिल जीता, अब जल्द ही वह दो बायोपिक फिल्मों में नजर आ सकते हैं। उससे पहले जानते हैं अभीतक किन खास किरदारों में नजर आ चुके हैं विक्की...
शरत कमल की बायोपिक
मशहूर टेबल टेनिस खिलाड़ी और ओलंपियन शरत कमल ने अपनी बायोपिक के लिए विक्की कौशल को चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में शरत ने कहा कि वह विक्की को अपनी कहानी के लिए सही मानते हैं, क्योंकि उनकी बायोपिक का अभिनेता लंबा और प्रभावशाली होना चाहिए।
3 of 6
संजीव कपूर की बायोपिक
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजीव कपूर की बायोपिक
प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर, जिन्होंने 'खाना खजाना' शो से घर-घर में नाम कमाया, ने भी अपनी बायोपिक के लिए विक्की कौशल को पसंद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि अगर उनकी जिंदगी पर फिल्म बने, तो वह विक्की को मुख्य भूमिका में देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म 'सरदार उधम' में विक्की कौशल
- फोटो : एक्स(ट्विटर)
सरदार उधम
'सरदार उधम' 2021 की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन शूजित सरकार और निर्माण राइजिंग सन फिल्म्स ने किनो वर्क्स के सहयोग से किया है। 'सरदार उधम' में, विक्की कौशल ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की भूमिका निभाई है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए बदला लेने के लिए ब्रिटिश सरकार के अधिकारी माइकल ओ'डायर की हत्या की थी।
विज्ञापन
5 of 6
सैम मानेकशॉ की भूमिका में विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@meghnagulzar
सैम मानेकशॉ
सैम बहादुर जैसी फिल्मों में विक्की कौशल ने वास्तविक किरदार निभाया है। 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल ने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के कमांडर थे। इस फिल्म में भी विक्की का वास्तविक किरदार हर किसी को पसंद आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।