सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Namit Malhotra confirms Brahmastra 2 after Ramayana with Ranbir Kapoor

Brahmastra 2: नमित मल्होत्रा ने दी 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल को लेकर नई अपडेट, बोले- 'इस सफर को आगे बढ़ा...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 14 Apr 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Brahmastra 2 After Ramayana: निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण' की झलक हाल ही में दिखाई गई। जिसको लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिलीं। नमित ने हाल ही में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर एक नई अपडेट दी है।

Namit Malhotra confirms Brahmastra 2 after Ramayana with Ranbir Kapoor
'ब्रह्मास्त्र' - नमित मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। हाल ही में निर्माता नमित मल्होत्रा ने 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर नई जानकारी शेयर की है।

Trending Videos

'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर नमित ने दिया अपडेट
फिल्म के प्रशंसक लंबे समय से 'ब्रह्मास्त्र 2' का इंतजार कर रहे हैं। अब एक नई जानकारी सामने आई है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' अभी भी बनने की पूरी उम्मीद है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने हाल ही में लास वेगास में सिनेमाकॉन 2026 में बताया कि 'रामायण' फिल्म का काम पूरा होने के बाद वह 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ब्रह्मास्त्र यूनिवर्स को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी 'ब्रह्मास्त्र 2' की कहानी
'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव और अमृता की प्रेम कहानी और उनकी पूरी पृष्ठभूमि को विस्तार से दिखाया जाएगा, जिसकी झलक पहली फिल्म के अंत में देखने को मिली थी। रणबीर कपूर ने भी कुछ समय पहले आलिया भट्ट के जन्मदिन पर कहा था कि अयान मुखर्जी यह फिल्म बहुत समय से बनाना चाहते हैं। दरअसल, उस समय अयान ‘वॉर 2’ पर काम कर रहे थे। 'वॉर 2' की रिलीज के बाद से ही 'ब्रह्मास्त्र 2' का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया था। रणबीर ने भी साफ कहा था कि 'ब्रह्मास्त्र 2' निश्चित रूप से बन रही है।

कब रिलीज होगी 'रामायण'
फिलहाल, नमित मल्होत्रा और अभिनेता यश 'रामायण' फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। 'रामायण' फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। इसमें रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और यश (रावण) की भूमिका में हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें: अनीता हसनंदानी ने मनाया अपना 45वां जन्मदिन, शेयर किया मजेदार वीडियो; लिखा- 'थोड़ी और बिंदास...'...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed