सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Namit Malhotra Confirms Rama First Glimpse From Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Will Release On Hanuman Jayanti

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, रामनवमी पर नहीं इस दिन सामने आएगी ‘राम’ की पहली झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Rama First Look From: रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट रामनवमी के मौके पर सामने आई है। जानिए कब देखने को मिलेगी फिल्म से राम के किरदार की पहली झलक…

Namit Malhotra Confirms Rama First Glimpse From Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Will Release On Hanuman Jayanti
नमित मल्होत्रा ने दी रामायण पर बड़ी अपडेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म की अपडेट और इससे जुड़ी झलक का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि रामनवमी के मौके पर मेकर्स फिल्म से राम (रणबीर कपूर) का लुक या कोई झलक दिखाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आज मेकर्स ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ये जानकारी दी है कि कब रणबीर कपूर के किरदार की पहली झलक सामने आएगी।

Trending Videos

हनुमान जयंती पर आएगी राम की पहली झलक
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आज रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म से राम यानी रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। नमित ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लिखा है, ‘शुभ रामनवमी! यह कहानी हम सभी की है और हमारा हर कदम गहरी जिम्मेदारी, भक्ति और लगन की भावना से प्रेरित है। ताकि हम अपनी रामायण को उसके सच्चे स्वरूप और भव्यता में पूरी ईमानदारी के साथ जीवंत कर सकें।

हम 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 'राम' की अगली झलक आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही हम अपने कई साल के प्रयासों को फैंस के साथ एक ग्रैंड लॉन्च के जरिए दिखाने जा रहे हैं। इस खास पल को दुनिया भर में मनाएंगे। आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)


 

Namit Malhotra Confirms Rama First Glimpse From Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Will Release On Hanuman Jayanti
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा
नमित मल्होत्रा की इस पोस्ट से एक ओर जहां रामनवमी पर रामायण से जुड़ी अपडेट का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनका इंतजार अब कुछ दिन और बढ़ गया है। वहीं फैंस को अब 2 अप्रैल का बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही नमित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट के जरिए ये भी हिंट दिया है कि वो उस दिन कोई बीटीएस वीडियो भी साझा कर सकते हैं। जिसमें टीम की तैयारी या शूटिंग अनुभव देखने को मिल सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः सलमान की फिल्म से कटा रोल, शाहिद के साथ पूरा गाना ही हटाया; आरती छाबड़िया ने बॉलीवुड की राजनीति पर किए खुलासे

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। जबकि दूसरा पार्ट अगले साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे। जबकि साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे।

इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘रामायण’ को हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी और बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। फिल्म का संगीत एआर रहमान और हॉलीवुड संगीतकार हैंस जिमर ने मिलकर तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed