फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   National Girl Child Day 2022 Hema Malini shared an unseen picture with daughters esha ahana and husband Dharmendra said Feeling proud

National Girl Child Day: हेमा मालिनी ने दोनों बेटियों और पति धर्मेंद्र संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, लिखा- गर्व महसूस हो रहा है

Mon, 24 Jan 2022 06:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 24 Jan 2022 06:00 PM IST
सार

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बेटियों और पति धर्मेंद्र के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
National Girl Child Day 2022 Hema Malini shared an unseen picture with daughters esha ahana and husband Dharmendra said Feeling proud
हेमा मालिनी फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां और बेटियों का रिश्ता काफी खास होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई मां-बेटियों की जोड़ी हैं, जो अपनी बॉन्डिंग की वजह से चर्चा में आती रहती हैं। बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी दो बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल की मां हैं और आज 24 जनवरी 2022 को 'नेशनल गर्ल चाइल्ड डे' के मौके हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपनी बेटियों को खास महसूस करवाया है। इस तस्वीर में हेमा अपनी दोनों बेटियों और पति धर्मेंद्र के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


हेमा मालिनी ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर 
दरअसल, हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर ईशा और अहाना के बचपन की है, जिसमें दोनों ही काफी क्यूट लग रही हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देखा जा सकता है कि ईशा अपनी मां हेमा मालिनी के कंधे पर बैठी हुई हैं और अहाना अपने पापा धर्मेंद्र के कंधे पर बैठी हुई हैं। इस दौरान दोनों ही दूसरी ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। हालांकि, इस मौके पर हेमा मालिनी के एक्सप्रेशन काफी अजीब है और धर्मेंद्र भी मुस्कुरा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हेमा ने लिखा खूबसूरत कैप्शन 
इस तस्वीर के साथ हेमा मालिनी ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है और बताया है कि वह अपनी दोनों बेटियों पर गर्व करती हैं। हेमा मालिनी ने लिखा, ‘आज बेटी का पर्व है। अपनी दो बेटियों को अपने जीवन में पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।'


दोनों बेटियों से बेहद प्यार करती हैं हेमा मालिनी 
हेमा मालिनी अपनी दोनों बेटियों के साथ खूबसूरत रिश्ता साझा करती हैं। पिछले साल, हेमा मालिनी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में पहुंची थीं। इस दौरान हेमा को ईशा द्वारा भेजा गया एक वीडियो मैसेज दिखाया गया था। इस वीडियो मैसेज में ईशा ने अपनी और भरत तख्तानी की शादी की बात की थी, जो साल 2012 में हुई थी। ईशा ने बताया था कि कैसे उसकी मां हेमा मालिनी पूरे फंक्शन में मजबूत बनी रही थीं लेकिन आखिर में वह खुद को टूटने से रोक नहीं पाई थीं। ईशा के इस मैसेज को देखकर हेमा मालिनी भावुक हो गई थीं। इस दौरान उन्होंने ईशा को अपनी प्यारी बेटी बताया था। उन्होंने कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि शादी के बाद ईशा मेरे लिए एक बेटा लेकर आई है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो हेमा मालिनी आखिरी बार 2020 की फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में हेमा मालिनी के साथ राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed