फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya pandey: अनन्या को आज 11 बजे एनसीबी दफ्तर में होना है पेश, कल भी दो घंटे हुई थी पूछताछ

Fri, 22 Oct 2021 09:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 22 Oct 2021 09:35 AM IST
सार

अनन्या पांडे के घर एनसीबी का छापा
मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर पड़ा छापा
अनन्या बॉलावुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं

विज्ञापन
NCB conducted a raid at actress Ananya Panday: Ananya Panday Leaves NCB Office After Questioning
अनन्या पांडे, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए हो, ऐसा हो सकता है। अनन्या से शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ होनी है।



गुरुवार को पड़ी रेड
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने आज यानी गुरुवार को छापा मारा। यह रेड मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर की गई। 

जिस एक्ट्रेस की चैट सामने आई क्या वह अनन्या?
एनसीबी के हाथ आर्यन खान और बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट लगी है। चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह उभरती हुई एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं।

NCB conducted a raid at actress Ananya Panday: Ananya Panday Leaves NCB Office After Questioning
शाहरुख खान - फोटो : ANI

शाहरुख के घर भी पहुंची एनसीबी की टीम
गुरुवार को शाहरुख के घर 'मन्नत' नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पहुंची। जांच एजेंसी ने बताया कि वह शाहरुख के घर कुछ जरूरी दस्तावेज लेने गई थी। गुरुवार सुबह ही शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान से जेल में मुलाकात की थी। दोनों के बीच 15 से 20 मिनट बात हुई। बातचीत के बाद शाहरुख खान जेल से निकल गए।

NCB conducted a raid at actress Ananya Panday: Ananya Panday Leaves NCB Office After Questioning
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर की फिल्म से डेब्यू
अनन्या बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'पति पत्नी और वो' में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB conducted a raid at actress Ananya Panday: Ananya Panday Leaves NCB Office After Questioning
अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : instagram
स्ट्रगल पर दिए बयान को लेकर होती रही हैं ट्रोल
एक शो के दौरान अनन्या पांडे ने स्टारकिड के स्ट्रगल गिनाए थे। इसपर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा था हां, सही बात है सबका अपना स्ट्रगल होता है लेकिन अंतर यही है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है।
विज्ञापन
NCB conducted a raid at actress Ananya Panday: Ananya Panday Leaves NCB Office After Questioning
अनन्या पांडे - फोटो : Insatagram- @ananyapanday

अनन्या पांडे ने मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई साल 2017 में पूरी की। फिल्म 'खाली पीली' में भी अनन्या ने काफी धमाल मचाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed