फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Drugs Case: केआरके का दावा- इस स्टार किड को भी बुला सकती है एनसीबी, अनन्या पांडे को बताया 'बेवकूफ'

Fri, 22 Oct 2021 07:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Oct 2021 07:59 AM IST
विज्ञापन
Kamaal r khan called ananya panday a fool if she has left any evidence says ncb might call shanaya kapoor next for interrogation
अनन्या पांडे, कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में ऑर्थर रोड जेल में बंद शाहरुख के बेटे आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। आर्यन के वकील लगातार इस कोशिश में है कि जल्द से जल्द शाहरुख के बेटे को जेल से बाहर निकाल लें लेकिन सेशन कोर्ट में अब तक दायर सभी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी हैं। इसी बीच एनसीबी की टीम गुरुवार को अनन्या पांडे के घर पहुंचीं और उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा।


 
कमाल आर खान ने ड्रग्स मामले में दी प्रतिक्रिया


दरअसल आर्यन खान के इस केस में एक व्हाट्सएप चैट के दौरान अनन्या का नाम भी सामने आया था जिसके बाद से एनसीबी की टीम ने अनन्या से सवाल जवाब किए। अब इस मामले पर खुद को फिल्म आलोचक बताने वाले कमाल आर खान ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। कमाल आर खान ने अनन्या पांडे को दुनिया का सबसे बेवकूफ इंसान बता दिया है।

Kamaal r khan called ananya panday a fool if she has left any evidence says ncb might call shanaya kapoor next for interrogation
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल आर खान ने कहा कि, 'अनन्या पांडे इस दुनिया की सबसे बड़ी बेवकूफ होगी अगर 20 दिन में उसने सारे सबूत मिटा ना दिए हो तो'। कमाल आर खान उर्फ केआरके का कहना है कि, 'ये सारी जांच सिर्फ शाहरुख खान को परेशान करने के लिए की जा रही है क्योंकि वो सरकार की बात नहीं मानते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि केंद्रीय एजेंसिया जैसे एनसीबी भारत सरकार के तहत आती हैं। अरबाज भी अनन्या और अलाया एफ का दोस्त है'।


 

Kamaal r khan called ananya panday a fool if she has left any evidence says ncb might call shanaya kapoor next for interrogation
अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके ने कहा कि, 'ऐसा लग रहा है कि एनसीबी बहुत जल्द शनाया कपूर को भी बुलाएगी'। उन्होंने आगे ट्वीट में लिखा, 'अगर ये सच है कि आर्यन और अनन्या व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स के बारे में बात कर रहे थे और ऐसा करना अगर गुनाह है तो फिर शनाया कपूर को भी एनसीबी जल्दी पूछताछ के लिए बुला सकती है'।


विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal r khan called ananya panday a fool if she has left any evidence says ncb might call shanaya kapoor next for interrogation
सुहाना खान, अनन्या पांडे - फोटो : Social Media

अनन्या पांडे की शाहरुख की बेटी सुहाना खान से गहरी दोस्ती है साथ ही आर्यन खान संग भी अनन्या दोस्ती भरे पल बिताती नजर आती हैं। ऐसे में अनन्या का नाम आरोपियों द्वारा लिए जाने पर एनसीबी ने उनसे भी पूछताछ की। एनसीबी ये जानना चाह रही है कि अनन्या को ड्रग सप्लाइर के बारे में क्या जानकारी है और किस तरह के ड्रग्स लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Kamaal r khan called ananya panday a fool if she has left any evidence says ncb might call shanaya kapoor next for interrogation
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन जारी कर गुरुवार दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था। एक्ट्रेस से एनसीबी के दफ्तर में करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की गई। अनन्या से सवाल-जवाब करने के लिए एनसीबी के अफसर समीर वानखेड़े मौजूद थे। अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं। ऐसे में अनन्या से आर्यन खान के बारे में सवाल पूछे गए हो, ऐसा हो सकता है। अनन्या से शुक्रवार सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ होनी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed