फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब करीना कपूर ने सास शर्मिला टैगोर से पूछा बेटी और बहू में अंतर, एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

Thu, 21 Oct 2021 10:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 21 Oct 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
When Sharmila Tagore told Kareena Kapoor the difference between daughter and daughter-in-law
शर्मिला टैगोर और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता शर्मिला टैगोर और एक्ट्रेस करीना कपूर को रॉयल सास-बहू की जोड़ी कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करती हैं और इस बात का सबूत करीना और शर्मिला ने अपने इटंरव्यूज में कई बार दिए हैं। कई बार ऐसे मौके देखे गए हैं, जब शर्मिला ने अपनी बहू करीना की जमकर तारीफ की है। तो करीना भी अपनी सास शर्मिला की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। करीना कपूर फिल्मों के साथ-साथ रेडियो शो 'व्हाट वीमेन वांट' (What Women Want) हॉस्ट करती नजर आ चुकी हैं, जिसमें बॉलीवुड के स्टार्स नजर आते हैं।

 
एक बार करीना के इस शो में एक्ट्रेस की सासू मां शर्मिला टैगोर ने शिरकत की थी। इस दौरान दोनों ने खूब सारी मस्ती की। करीना ने अपनी सास शर्मिला से कई मजेदार सवाल किए थे, जिसके जवाब शर्मिला टैगोर देती हुई नजर आई थीं। इसी शो में करीना ने अपनी सास से बेटी और बहू में अंतर से जुड़ा सवाल किया था, जिसका शर्मिला ने बेहद ही शानदार जवाब दिया था।
When Sharmila Tagore told Kareena Kapoor the difference between daughter and daughter-in-law
शर्मिला टैगोर और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, करीना ने शर्मिला टैगोर से पूछा था कि, बेटी और बहू में क्या अंतर होता है? इस सवाल पर शर्मिला ने अपने जवाब से फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने कहा था, ‘बेटी वह होती है, जो आपकी आंखों के सामने बड़ी होती है। आप उसके स्वभाव को अच्छी तरह समझते हैं। आप जानते हैं कि, वो किसी बात पर नाराज होगी और किस पर गुस्सा हो सकती है। इतना ही नहीं, आप ये भी जानते हैं कि, उसके गुस्से से कैसे निपटना है।’

When Sharmila Tagore told Kareena Kapoor the difference between daughter and daughter-in-law
sharmila tagore - फोटो : instagram

इसके आगे शर्मिला ने बहू के बारे में बताते हुए कहा, लेकिन जब आप अपनी बहू से पहली बार मिलते हैं, वो पहले ही समझदार होती है। आप उसके स्वभाव के बारे में नहीं जानते हैं और उसके साथ आपको घूलने-मिलने में भी समय लगता है। जब एक लड़की घर में आती है, तब उसका अच्छे से स्वागत करना चाहिए और उसे सहज महसूस करवाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
When Sharmila Tagore told Kareena Kapoor the difference between daughter and daughter-in-law
sharmila tagore
इस बातचीत में शर्मिला ने अपनी शादी का अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी शादी अच्छे से याद है। मैं बंगाली हूं और मुझे चावल काफी ज्यादा पसंद है। लेकिन मेरे ससुराल वाले लोग रोटी खाते हैं। मुझे मछली खाना काफी पसंद था, लेकिन टाइगर (मंसूर अली खान पति शर्मिला के पति) को यह सब बिल्कुल पसंद नहीं था। ये बहुत छोटे लगते हैं, लेकिन लंबे समय के लिए वाकई ऐसे नहीं हैं।’
विज्ञापन
When Sharmila Tagore told Kareena Kapoor the difference between daughter and daughter-in-law
Saif Ali Khan, Sharmila Tagore - फोटो : social media
शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान के तीन बच्चे सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान हैं। सैफ अपनी दूसरी पत्नी करीना और बच्चों के साथ अपनी जिंदगी में खुश हैं। सोहा अली खान भी अभिनेता कुणाल खेमू के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। दोनों की एक बेटी इनाया नौमी खेमू है। वहीं, सबा फिल्मी दुनिया दूर हैं और ज्वलैरी डिजाइनर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed