'बैंडिट क्वीन' के लिए नीना गुप्ता ने दिया था ऑडिशन, बेटी मसाबा का पिता विवियन रिचर्ड्स के साथ कैसा है रिश्ता
Neena Gupta: नीना गुप्ता अपनी नई फिल्म 'वध 2' को लेकर चर्चा में है। यह 6 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। इसी बीच नीना ने एक इंटरव्यू में दो दिलचस्प बातें बताई हैं। एक फिल्म बैंडिट क्वीन में अपने किरदार को लेकर और दूसरी अपनी बेटी मसाबा और उनके पिता के रिश्ते को लेकर।
विस्तार
'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी की जिंदगी पर बनी फिल्म है, जिसके लिए नीना गुप्ता ने भी ऑडिशन दिया था, लेकिन शेखर कपूर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था, जानें क्यों? वहीं नीना ने हाल ही में अपनी बेटी मसाबा और उसके पिता विवियन रिचर्ड्स के रिश्ते के बारे में अहम बाते बताईं।
नीना ने दिया था 'बैंडिट क्वीन' के लिए ऑडिशन
एएनआई के अनुसार, नीना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शेखर कपूर की 1994 में आई मशहूर फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में मुख्य भूमिका (फूलन देवी) के लिए ऑडिशन दिया था। यह रोल आखिरकार सीमा बिस्वास को मिला, जिनकी एक्टिंग बहुत सराही गई। नीना ने बताया कि 1993 में वे बॉम्बे आई थीं और इस रोल के लिए काफी कोशिश की। उन्होंने शेखर कपूर को अपनी तस्वीरें भी भेजीं, जिसमें वे बिना मेकअप, बाल नाक में फंसे हुए और किरदार के मुताबिक दिख रही थीं। लेकिन शेखर ने उन्हें रोल नहीं दिया।
क्यों नहीं मिला नीना को 'बैंडिट क्वीन' का रोल?
नीना ने 'बैंडिट क्वीन' का रोल न मिलने की वजह को बताते हुए कहा, 'उनसे शेखर कपूर ने कहा था कि तुम इस रोल के लिए बहुत ज्यादा खूबसूरत हो।' वे एक डार्क और कठोर लुक चाहते थे, जबकि नीना बहुत गोरी थीं। आखारिकार, नीना ने माना कि सीमा बिस्वास की कास्टिंग परफेक्ट थी।
Failures, Fame & Fearlessness | Neena Gupta & Sanjay Mishra with Smita Prakash | ANI Podcast EP-385#ANIPodcast #SmitaPrakash #SanjayMishra #NeenaGupta #Vadh2 #Movies #Bollywood
— ANI (@ANI) February 2, 2026
Premiering now: https://t.co/zr7rAfyrkc
एएनआई के अनुसार, नीना ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता और उसके पिता (क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स) के रिश्ते के बारे में भी बात की। नीना और विवियन की शादी नहीं हुई थी, लेकिन मसाबा का जन्म हुआ। विवियन मसाबा के बड़े होने में ज्यादा शामिल नहीं रहे, लेकिन अब दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा और आरामदायक है।
एएनआई के अनुसार, नीना ने विवियन को लेकर कहा, 'यह अच्छा है कि वह अपनी ही दुनिया में हैं।' विवियन ज्यादा सामाजिक नहीं हैं, जबकि मसाबा बहुत मिलनसार है (नीना की तरह)। दोनों के बीच जो भी रिश्ता है, अच्छा चल रहा है। नीना ने मसाबा की शादी (सत्यदीप मिश्रा से) के समय की एक तस्वीर का जिक्र किया, जिसमें पहली बार उनका पूरा परिवार (नीना, विवेक मेहरा, विवियन रिचर्ड्स, मसाबा) सभी साथ में थे। नीना ने इसे 'मेरा खूबसूरत मिला-जुला परिवार' कहा था।
यह भी पढ़ें: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'मर्दानी 3'? जानें रानी मुखर्जी की फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन