सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neena Gupta Says She Is Waiting To Work Together Again With Gajraj Rao

गजराज राव के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं नीना गुप्ता, अभिनेता ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 15 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Neena Gupta Post: नीना गुप्ता ने अपनी फिल्म 'बधाई हो' के सह-कलाकार गजराज राव के साथ एक प्यारी तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। दोनों को एक साथ देखकर उनके फैंस बहुत खुश हो गए हैं।

Neena Gupta Says She Is Waiting To Work Together Again With Gajraj Rao
नीना गुप्ता और गजराज राव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर गजराज राव के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने जाहिर किया कि वह 'बधाई हो' के अपने सह-कलाकार के साथ फिर से फिल्म में काम करना चाहती हैं। नीना की इस पोस्ट पर अब गजराज राव ने अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos

नीना का पोस्ट
नीना ने आज इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकार गजराज राव के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीना गुप्ता बहुत सुंदर लग रही हैं। उन्होंने प्रिंटेड साड़ी पहनी है, गले में फिरोजी हार पहन रखा है और हल्का मेकअप किया है। वहीं गजराज राव पैटर्न वाली शर्ट के ऊपर काली नेहरू जैकेट पहने हुए हैं। उन्होंने रंगीन चश्मा भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गजराज राव ने दी प्रतिक्रिया
नीना ने अपनी और गजराज राव की इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'फिर से साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं।' नीना की इस पोस्ट पर गजराज राव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'नीना जी, बेसब्री से इंतजार कर रह हूं।' अब फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही नीना गुप्ता और गजराज राव फिर से साथ किसी नई फिल्म में नजर आ सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)


साथ काम कर चुके हैं नीना और गजराज
नीना और गजराज ने साल 2018 में आई फिल्म 'बधाई हो' में साथ काम किया था। इस फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज राव ने मिडिल-एज कपल का रोल किया था, जिन्हें अनपेक्षित गर्भावस्था का सामना करना पड़ता है। उनकी केमिस्ट्री और नेचुरल एक्टिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और दिवंगत सुरेखा सीकरी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। बधाई हो की सफलता के बाद इसी सीरीज की दूसरी फिल्म बधाई दो साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थे।


यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पहनी सरायाह की हेयर क्लिप, शेयर की प्यारी तस्वीर; पूछा- 'तुम एक बेटी के पिता...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed