फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Netflix Acquire Ranveer Singh Film Dhurandhar Streaming Rights In 285 Crore According To Reports

‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा 2’ का तोड़ा रिकाॅर्ड, जानिए नेटफ्लिक्स ने कितने करोड़ में खरीदी रणवीर सिंह की फिल्म

Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:36 PM IST
सार

Movie Dhurandhar OTT Deal: इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी पर आएगी। इसके स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। ओटीटी पर भी यह फिल्म पैसों के मामले में धुरंधर साबित हुई। 

विज्ञापन
Netflix Acquire Ranveer Singh Film Dhurandhar Streaming Rights In 285 Crore According To Reports
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘धुरंधर’ कई फिल्मों को पीछे छोड़ रही है। हाल ही में इसके  डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ओटीटी पर ‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म के राइट्स, ‘पुष्पा 2’ से अधिक पैसों में नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं। जानिए, ओटीटी पर ‘धुरंधर’ को कितने करोड़ रुपये में खरीदा गया है। 

विज्ञापन

‘धुरंधर’ ने क्रैक की सबसे बड़ी ओटीटी डील 
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2: द रूल के डिजिटल राइट्स खरीदने के लिए 270 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पुष्पा’ के स्ट्रीमिंग राइट्स 50 करोड़ रुपये में खरीदे थे। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने 285 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देकर ‘धुरंधर’ के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं। 

विज्ञापन


जल्द 600 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म
‘धुरंधर’ फिल्म ने अब तक कुल 589.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पार कर जाएगी। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 901 करोड़ रुपये हाे चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Don 3: क्या रणवीर ने छोड़ी 'डॉन 3' ? यहां जानिए पूरा सच, फिल्म को लेकर सस्पेंस के बीच राइटिंग टीम का बड़ा बयान 

अगले साल थिएटर में रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा राकेश बेदी, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए। फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed