फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   newcomer actor film scene in Rani Mukherjee upcoming film Mardaani 2 as villain

मर्दानी के सीक्वेल के लिए आदित्य चोपड़ा लॉन्च करेंगे सबसे खतरनाक विलेन

Tue, 29 Jan 2019 09:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 29 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
newcomer actor film scene in Rani Mukherjee upcoming film Mardaani 2 as villain
rani mukerji - फोटो : file photo
क्राइम ब्रांच की सीनियर इंस्पेक्टर से अब एसपी बन चुकीं शिवानी शिवाजी रॉय उर्फ मर्दानी का मुकाबला इस बार बहुत कड़ा होने वाला है। जी हां, पिछले साल सुपरहिट फिल्म हिचकी देने वाली रानी मुखर्जी अब अपनी एक और हिट फिल्म मर्दानी की सीक्वेल के लिए तैयार हैं और इस बार उनका मुकाबला जिस विलेन से होने वाला है, उसे लेकर हिंदी सिनेमा में अभी से उत्सकुता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मर्दानी 2 के लिए यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने एक खास नया चेहरा तलाशा है। आमतौर आदित्य चोपड़ा को बड़े परदे पर सिर्फ नए हीरो या नई हीरोइन लॉन्च करने के लिए ही जाना जाता है पर इस बार आदित्य ये लीक भी तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सैकड़ों ऑडीशन्स के बाद आदित्य ने मर्दानी 2 में मेन विलेन का रोल करने के लिए 21 साल के एक नए लड़के का नाम तय कर लिया है और इसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही होने वाला है। मर्दानी 2 से राइटर गोपी पुथरन भी बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू करेंगे। गोपी ने ही मर्दानी सीरीज की पहली फिल्म लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed