फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi will seen in different dress in Dilbar song of film satyamev jayate

‘दिलबर’ गाने के रीमेक पर नोरा फतेही कर रहीं मेहनत, एक ड्रेस को पहनने में लगे 5 घंटे

Tue, 05 Jun 2018 12:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi will seen in different dress in Dilbar song of film satyamev jayate
जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का 'दिलबर' गाना सुर्खियां में हैं। यह 19 साल पहले आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ का ‘दिलबर’ का रीमेक है। इस गाने के रीमेक में पूरी दुनिया में अपने बैली डांस के लिए मशहूर नोरा फतेही डांस करेंगी। इस गाने की तैयारी भी चल रही है। इस बीच गाने के सेट से जुड़ी खास खबर निकलकर सामने आई है।  
विज्ञापन


खबरों की मानें तो ‘दिलबर’ गाने के रीमेक को बनाने के लिए फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के प्रोड्यसर और खुद नोरा फतेही काफी मेहनत कर रही हैं। इस गाने में वह अलग-अलग कई ड्रेस में नजर भी आएंगी। इन्हीं ड्रेस में से एक ड्रेस ऐसी भी है जिसको पहनने में नोरा फतोही को करीब पांच घंटे लगे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नोरा फतेही को जिस ड्रेस को पहनने में इतना समय लगा वह ड्रेस पूरी तरह से गोल्ड के सिक्कों से बनी हुई है। इतना ही नहीं इस ड्रेस को पहनाने में नोरा फतोही को करीब 6 लोगों ने मदद भी की। आपको बता दें कि साल 1999 में आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ के ‘दिलबर’ गाने को संजय कपूर और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। पता हो कि नोरा फतेही बैली डांस के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके बैली डांस के लाखों दीवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि नोरा फतेही जॉन अब्राहम की फिल्म में दूसरी बार आइटम नंबर कर रही हैं। इससे पहले वह जॉन की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में 'तेरी तो याद सतावे' गाने में नजर आई थीं। इसके अलावा वह पंजाबी सिंगर हार्दिक संधु की 'ना गोरिए' गाने से भी दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। उनका फिल्म 'बाहुबली' में भी 'मनोहरी' गाने में आइटम नंबर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed