फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Not Sara Arjun Makers Approach Lokah Chapter 1 Fame Kalyani Priyadarshan For Madhubala Biopic

सारा अर्जुन नहीं, साउथ की ये एक्ट्रेस बनेगी मधुबाला! बायोपिक में निभाएगी मुख्य भूमिका; मेकर्स ने किया संपर्क

Sat, 11 Apr 2026 12:22 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 11 Apr 2026 12:22 AM IST
सार

Madhubala Biopic Casting: पिछले काफी वक्त से मधुबाला की बायोपिक को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के नाम सामने आने के बाद अब साउथ की इस अभिनेत्री का फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए नाम सामने आया है। जानिए कौन है वो अभिनेत्री…

विज्ञापन
Not Sara Arjun Makers Approach Lokah Chapter 1 Fame Kalyani Priyadarshan For Madhubala Biopic
सारा अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम-@saraarjunn

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक को लेकर लगातार नई-नई चर्चाएं सामने आ रही हैं। फिल्म में मधुबाला की भूमिका कौन निभाएगा, इसको लेकर हर रोज नए नाम सामने आ रहे हैं। कियारा आडवाणी, अनीत पड्डा और सारा अर्जुन के बाद अब संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली इस फिल्म में एक नई एक्ट्रेस के लीड रोल में नजर आने की चर्चाएं चल रही हैं। बॉलीवुड के बाद अब चर्चाएं साउथ की एक अभिनेत्री के मधुबाला के किरदार में नजर आने की हैं। 

विज्ञापन

Not Sara Arjun Makers Approach Lokah Chapter 1 Fame Kalyani Priyadarshan For Madhubala Biopic
सारा अर्जुन और कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

सारा नहीं कल्याणी प्रियदर्शन से मेकर्स ने किया संपर्क
एक दिन पहले खबर आई थी कि ‘धुरंधर 2’ की अभिनेत्री सारा अर्जुन से फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन अब जूम को एक विशेष सूत्र ने बताया कि इस भूमिका के लिए एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से संपर्क किया गया है। वह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि ‘लोका चैप्टर 1’ की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन हैं।

इंडस्ट्री से जुड़े एक विश्वसनीय सूत्र ने जूम को बताया कि मधुबाला की भूमिका निभाने के लिए सारा अर्जुन को नहीं बल्कि कल्याणी प्रियदर्शन को संपर्क किया गया है। सूत्र ने आगे बताया कि भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक को भव्य ट्रिब्यूट देने के उद्देश्य से बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता लोका की सफलता के बाद कल्याणी को लेने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

जसमीत के रीन कर रहे निर्देशन
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक का निर्देशन जसमीत के रीन करेंगे। उन्होंने इससे पहले आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा की फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्देशन किया था। सूत्र के मुताबिक, कल्याणी प्रियदर्शन की बढ़ती लोकप्रियता, उनकी मासूमियत और पर्दे पर दिखने वाला आकर्षण उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Not Sara Arjun Makers Approach Lokah Chapter 1 Fame Kalyani Priyadarshan For Madhubala Biopic
लोका चैप्टर 1 में कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : x

‘लोका: चैप्टर 1’ से कल्याणी को मिली व्यापक सफलता
कल्याणी दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन की बेटी हैं। उन्होंने 2017 में अखिल अक्कीनेनी के साथ फिल्म 'हेलो' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘चित्रलहरी’, ‘रणरंगम’, ‘वरणे अवश्यामुंड’, ‘मानाडू’, ‘थल्लुमाला’, ‘वर्षंगलक्कू शेषम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, कल्याणी को व्यापक सफलता पिछले साल आई फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1’ से मिली। बॉक्स ऑफिस पर सफल रही इस फिल्म ने उन्हें साउथ के अलावा नॉर्थ में भी लोकप्रिय बना दिया।

कल्याणी प्रियदर्शन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो भुवनेश अर्जुनन द्वारा निर्देशित, 'जीनी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रवि मोहन, वामिका गब्बी और कीर्ति शेट्टी भी हैं। इसके अलावा कल्याणी के रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘प्रलय’ में भी नजर आने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed