{"_id":"6d6fcc9e-c2d9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"now-watch-sequel-and-remake-of-90-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देखिए 90 के दौर की सीक्वल और रीमेक फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब देखिए 90 के दौर की सीक्वल और रीमेक फिल्में
रोहित मिश्र
Updated Thu, 23 May 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड पर इन दिनों सीक्वल और रीमेक का भूत सवार है। 70 और 80 के दशक के बाद अब फिल्मकारों की नजर 90 के दशक की हिट फिल्मों पर है। 90 के दशक की कई हिट फिल्मों के सीक्वल और रीमेक घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन
एक दौर में बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्मों की नकल करने में लगा हुआ था। अब वक्त बदल गया है। बॉलीवुड फिल्म मेंकर्स को इन दिनों हिंदी में बनी और हिट रही फिल्मों की याद आ रही है। 70 और 80 के बाद 90 के दशक की कई फिल्मों की रीमेक और सीक्वल फिल्में बन चुकी हैं। अब बारी 90 के दशक की है।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में ही 90 दशक की हिट फिल्मों की कई सीक्वल और रीमेक फिल्में घोषित की गयी हैं। नयी बात यह है कि यह फिल्में वही फिल्मकार बनाएंगे जिन्होंने मूल फिल्म बनायी थी।
विज्ञापन
सुभाष घई की दो फिल्में
रीमेक बनाने की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम फिल्मकार सुभाष घई का है। सुभाष घई अपनी दो फिल्मों 'हीरो' और 'खलनायक' को नए तरीके से पेश करने जा रहे हैं। इन दोनों ही फिल्मों की रीमेक फिल्म बनेगी।
सुभाष घई इसमें से एक फिल्म की स्टारकॉस्ट भी घोषित कर चुके हैं। 'हीरो' फिल्म के रीमेक में वह सुनील शेट्टी की बेटी और जैकी श्राफ के बेटे को लांच करेंगे। 'खलनायक' की रीमेक फिल्म में कौन होगा यह बात अभी साफ नहीं हुयी है।
सनी भी बना रहे हैं 'घायल' की सीक्वल
सनी देओल की हिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल फिल्म भी 'घायल रिटर्न्स' के नाम से बन रही है। सन्नी देओल का कहना है कि फिल्म 'घायल रिटर्न्स' की कहानी इसके पहले संस्करण के अंत से शुरू होगी। यह फिल्म अगले साल जून में प्रदर्शित होगी। राजकुमार संतोषी निर्देशित घायल में सन्नी की नायिका मीनाक्षी शेषाद्री थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
'अंदाज अपना अपना' का भी सीक्वल
सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म 'अंदाज अपना अपना' हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय हास्य फिल्मों में से एक है। अब राजकुमार संतोषी इस फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म इस साल के अंत कर फ्लोर पर चली जायेगी।
निर्माता विनय कुमार ने बताया है कि वे सलमान और आमिर से इस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। अगर दोनों मान जाते हैं तो इस फिल्म में भी इन दोनों की ही जोड़ी बनेगी। वरना, फिर किसी नये चेहरों की तलाश होगी।
'बाजीगर' के सीक्वल में हो सकते हैं शाहरुख
पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि अब्बास मस्तान फिल्म 'बाजीगर' का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के सीक्वल में शाहरुख खान भी हो सकते हैं। फिल्म के निर्माता रतन जैन ने कहा कि वह इस फिल्म को तभी बनाएंगे जब शाहरुख इसमें काम करने के लिए राजी हो जाएंगे।
'दिल' की रीमेक फिल्म
आमिर खान और माधुरी दीक्षित की सुपरहिट फिल्म 'दिल' का रिमेक भी बनने की तैयारी शुरु हो गयी है। इस फिल्म के ओरिजनल निर्देशक इंद्र कुमार ही इस रिमेक बनाने जा रहे हैं।
इंद्र कुमार इस बात की पुष्टि करते हुए कहते हैं कि मेरे दोस्तों ने मुझे 'दिल' का रिमेक बनाने की सलाह दी फिल्म में माधुरी और आमिर की जगह कौन नजर आएगा इस पर इंद्र कुछ भी कहने से कतरा रहे है लेकिन सूत्रों की मानें तो अपनी बेटी श्वेता कुमार को इंद्र इस फिल्म से रिलांच करने की तैयारी में हैं।
'धड़कन' की सीक्वल फिल्म
2000 में रिलीज हुई और सुपरहिट फिल्म रही 'धड़कन' की भी सीक्वल फिल्म बन रही है। निर्देशक धर्मेश दर्शन और रतन जैन एक साथ मिलकर साल 2000 में आई फिल्म धड़कन का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।
धड़कन फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी थी। इस नयी फिल्म में कौन होगा यह अभी साफ नहीं हुआ है।