ओटीटी पर 'ओ रोमियो' की दस्तक, शाहिद कपूर की यह फिल्म देखने के लिए दर्शकों को ढीली करनी होगी जेब; जानें डिटेल
O Romeo OTT Release: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। जानिए फिल्म को कब और कहां देख सकते हैं?
विस्तार
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार करने वाले दर्शकों का इंतजार पूरा हो चुका है। विशाल भारद्वाज निर्देशित यह क्राइम रोमांस फिल्म अपने डिजिटिल डेब्यू के लिए तैयार है। यह फिल्म इसी महीने यानी मार्च से ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है।
फिल्म देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब
फिल्म 'ओ रोमियो' को प्राइम वीडियो पर देखा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए दर्शकों को अभी अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगा। दरअसल, दर्शक 27 मार्च 2026 से प्लेटफॉर्म के स्टोर के जरिए इस फिल्म को रेंट पर लेना शुरू कर सकते हैं। वहीं, अप्रैल के दूसरे वीक में सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए यह फिल्म व्यापक स्तर पर ओटीटी पर रिलीज होने की उम्मीद है।
ओटीटी पर कितना होगा जादू?
बता दें कि फिल्म 'ओ रोमियो' के डिजिटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं। आने वाले समय में यह फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मेकर्स ने अभी इसकी ओटीटी रिलीज डेट का आधिकारिक एलान नहीं किया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। देखना होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह दर्शकों पर कितना जादू चलाती है।
इस वजह से टली सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट; यह एक्टर बनने वाला था विलेन, शूटिंग के बीच में हो गया निधन
'ओ रोमियो' की स्टारकास्ट
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित 'ओ रोमियो' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अपराध, प्यार और इमोशंस का एक रोमांचक मिश्रण है। 'ओ रोमियो' एक ऐसे खूंखार गैंगस्टर की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे प्यार हो जाता है। 'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, हुसैन दलाल, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार शामिल हैं।