फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   O Romeo Trailer Out Shahid Kapoor Tripti Dimri romantic action film

O Romeo Trailer: 'पंगा नहीं लेने का...' फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन करते दिखे शाहिद कपूर

Wed, 21 Jan 2026 02:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 21 Jan 2026 02:35 PM IST
सार

O Romeo Trailer Out Shahid Kapoor: विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शाहिद कपूर उस्तरा के किरदार में एक्शन करते नजर आए।
 

विज्ञापन
O Romeo Trailer Out Shahid Kapoor Tripti Dimri romantic action film
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर आज 21 जनवरी को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रोमांस से लेकर एक्शन का तालमेल दिखाया गया है। इस फिल्म को देखकर फैंस को शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' की याद जरूर आ जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

फिल्म को लेकर शाहिद का पोस्ट
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उस्तरे से पंगा नहीं लेने का, शरीर से आत्मा काट के ले जाता है।' विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद के इस पोस्ट पर कई फैंस ने फायर और लाल दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


'ओ रोमियो' का ट्रेलर हुआ रिलीज
'ओ रोमियो' के ट्रेलर में आपको रोमांस के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। ट्रेलर में माधुरी के मशहूर गाने 'धक-धक' पर शाहिद गुंडों की जमकर पिटाई करते नजर आए। तो वहीं दिशा पाटनी के साथ शाहिद का एक धमाकेदार आइटम नंबर भी देखने को मिला। ट्रेलर में शाहिद और तृप्ति डिमरी के अलावा तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल की झलक भी दिखाई गई।   

यह भी पढ़ें: 2016 वायरल ट्रेंड में शामिल हुए ऋतिक रोशन, बाइसेप्स को लेकर बताया अपना जुनून, लिखा- 'मेरे लिए प्रार्थना...'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'
साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'O Romeo' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म वैलेंटाइन वीक के दौरान 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 2016 वायरल ट्रेंड में शामिल हुए ऋतिक रोशन, बाइसेप्स को लेकर बताया अपना जुनून, लिखा- 'मेरे लिए प्रार्थना...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed