फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Om raul film and prabhas kriti sanon starrer film Adipurush lyrical motion poster out see post

Adipurush: 'मंत्रों से बढ़कर है जिनका नाम...,' प्रभास के आदिपुरुष का नया लिरिकल मोशन पोस्टर देख फैंस उत्साहित

Sat, 22 Apr 2023 09:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 22 Apr 2023 09:26 AM IST
सार

ओम राउत के निर्देशन में बन रही प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का नया लिरिकल मोशन पोस्टर आउट हो गया है। जय श्री राम के जयकारे से सोशल मीडिया गुलजार है। 
 

विज्ञापन
Om raul film and prabhas kriti sanon starrer film Adipurush lyrical motion poster out see post
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बाहुबली' फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक-एक कर फिल्म से जुड़े नए अपडेट सामने आ रहे हैं। साथ ही सितारों का फिल्म से लुक भी धीरे-धीरे रिवील किया जा रहा है। इसी कड़ी में फिल्म से जुड़ा एक लिरिकल मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें श्रीराम की भक्ति का गुणगान दर्शकों के दिल में जोश भर रहा है।

विज्ञापन

कृति सेनन ने जारी किया लिरिकल पोस्टर 

'आदिपुरुष' में माता सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का लिरिकल मोशन पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में प्रभु श्रीराम के नाम की जय-जयकार सुनने को मिल रही है। मंत्रों से बढ़कर है जिनका नाम टाइटल वाले इसे गुणगान ने फैंस के दिलों में उत्साह का संचार कर दिया है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम के गुणगान से गूंजा सोशल मीडिया 

कृति सेनन ने इस पोस्टर को जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब न जा पाओ सारे धाम...तो बस ले लो प्रभु का नाम। जय श्रीराम।' परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के मौके पर रिलीज हुआ ये मोशन पोस्टर सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है। चंद मिनट के अंदर इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। 

'आदिपुरुष' की रिलीज डेट

फिल्म 'आदिपुरुष' की कहानी भगवान राम पर आधारित है, यही वजह है कि इस फिल्म में रामायण से जुड़े कई किरदार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। 'आदिपुरुष' की टीम ने यह भी बताया है कि इस फिल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा। प्रीमियर की तारीख 13 जून रखी गई है। 'आदिपुरुष' को पहले इसी साल की शुरुआत यानी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म के टीजर को फैंस की ओर से मिले नकारात्म रिव्यू और कुछ टेक्नोलॉजी मुश्किलों के चलते इसकी रिलीज डेट को बदलकर 16 जून कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed